अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल आज दोपहर बाद शिमला पहुंचे शिमला पहुंचे। शिमला पहुंचने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। सूचना के अनुसार- केसी वेणुगोपाल लोकसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भी हैं। यह समिति हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर शिमला आई हुई है। बताया जा रहा है कि यह समिति शिमला से लगभग 33 किलोमीटर ठियोग स्थित ताज होटल में ठहरी है। दो दिन बाद धर्मशाला जा सकती है समिति कार्यक्रम के मुताबिक- यह समिति पहले दो दिन शिमला में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की समीक्षा करेगी। इसके बाद, अगले दो दिन समिति का दौरा धर्मशाला का दौरा भी प्रस्तावित बताया जा रहा है, जहां राज्य सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट्स और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरे को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि लोक लेखा समिति सरकारी खर्च, योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय पारदर्शिता की विस्तृत समीक्षा करती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.