बरसात के मौसम में ज्यादा नमी की वजह से मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाते हैं या कई बार उनमें छेद भी होने लगते हैं। ऐसा कीड़े लगने की वजह से होता है। इन्हें ठीक कैसे किया जाए तो बचाव कैसे करें, आइए डिटेल में जानते हैं।
मनी प्लांट में कीड़े लगने पर क्या करें?
मनी प्लांट के पत्तों या जड़ों में कीड़े लगने पर, पौधे की ग्रोथ प्रभावित होती है। इसके पीते पीले पड़ने लगते हैं और कई बार तो पौधा पूरी तरह खराब हो जाता है। इसके लिए आप महीने में एक बार पौधे में नीम खली पाउडर मिला सकते हैं। बस पौधे की मिट्टी में एक चम्मच पाउडर डालकर थोड़ा सा पानी डालें, ये जड़ों तक पहुंच जाएगा। इससे पौधे में कीड़े या फंगस नहीं लगेंगे।
पीले और छेद वाले पत्तों पर छिड़कें हल्दी
अगर आपके पौधे के पत्ते पीले पड़ गए या उनमें छेद हो गए हैं, तो आप हल्दी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी को पौधे की मिट्टी में छिड़क दें और साथ ही उन पत्तों पर जो पीले पड़ गए हैं या उन्हें कीड़ों ने खा लिया है। इसके बाद आपको दो दिन पौधे को ऐसे ही रहने देना है। हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण पौधे में पनपने वाले कीड़े और फंगस को खत्म करने का काम करती है।
बरसात में कैसे करें मनी प्लांट की देखभाल?
बरसात के मौसम में मनी प्लांट के पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि ज्यादा नमी की वजह से इसमें कीड़े लगना शुरू हो जाते हैं। कई बार इसके पत्ते पीले पड़ने लगते हैं या जगह जगह पत्तों में छोटे छोटे छेद देखने को मिलते हैं। ऐसे में ये कुछ छोटी छोटी टिप्स आपको ध्यान में रखनी चाहिए।
- पौधे को ऐसी जगह पर ना रखें, जहां तेज बारिश आती हो। जरूरत से ज्यादा पानी मनी प्लांट की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- मिट्टी की नियमित जांच करना भी बेहद जरूरी है। अगर मिट्टी में किसी तरह के कीड़े या फंगस लगी हुई दिखाई दे, तो ऊपर की मिट्टी हटाकर साफ और सूखी पॉटिंग मिक्स डालें।
- पत्तियों को समय समय पर साफ करते रहें। जिन पत्तियों में कीड़े लगे हुए हो या पत्तियां ज्यादा पीली हों, उन्हें अलग कर दें। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।
- गमले में पानी जमा न होने दें। पानी की निकासी पर ध्यान रखें वरना पौधे की जड़ों में सड़न शुरू हो सकती है।
- मनी प्लांट को तेज धूप में ना रखें। इसकी ग्रोथ के लिए ब्राइट इन डायरेक्ट सनलाइट सबसे अच्छी होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.