रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा प्रयागराज में नीली आखों से फेमस हुईं. उन्हें बहुत नेम-फेम मिला. अब वो पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. उन्होंने एक मस्लिम युवक फरमान से बुधवार को केरल में शादी कर ली. मोनालिसा की शादी से उनके घरवाले खुश नहीं हैं. अब उनके बड़े पापा ने कहा कि मोनालिसा को लव जिहाद में फंसाया गया है.
‘हमारी बेटी को न्याय दिलाएं’
मोनालिसा की शादी को लेकर उनके बड़े पापा विजल भोसले ने कहा, ‘हमारी बेटी को लव जिहाद में फंसाया है. उसे डराया धमकाया गया होगा. क्योंकि हमारे समाज में आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि हमारे समाज की लड़की ने अन्य समाज में शादी की है. हम सरकार से मांग करेंगे कि हमारी बेटी को न्याय दिलाएं.
वहीं महेश्वर के समाज सेवी मनोज पाटीदार ने कहा, ये परिवार लंबे समय से यहां पर रह रहा है और इनमें शिक्षा का अभाव है. इस युवती को लव जिहाद में फंसाया देश के गद्दारों ने. हमारी महेश्वर की युवती के साथ अन्याय हुआ है. उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.
मोनालिसा ने किया रिएक्ट
मोनालिसा ने भी लव जिहाद को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि लव जिहाद नहीं हुआ है. शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है. उन्होंने कहा, ‘घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे. मैं खुद ये शादी करना चाहती थी. जो लोग लव जिहाद बोल रहे हैं तो वैसा कुछ नहीं है. शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है. शादी के लिए हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदला.’
मोनालिसा के पति फरमान ने कहा, ‘मैं मोनालिसा से प्यार करता हूं. हमारे लिए सारे धर्म अपने हैं. हम आर्टिस्ट हैं. आर्टिस्ट का कोई एक धर्म नहीं होता. शादी के लिए हम दोनों में से किसी ने धर्म नहीं बदला.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.