मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाले एक स्टेज शो के आयोजकों और उसमें हिस्सा लेने वालों से माफी मांगी। वह वीजा न मिल पाने के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। सिंगापुर में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो मैसेज में मोहनलाल ने कार्यक्रम में शामिल न हो पाने पर निराशा जताई और कहा कि वह इस स्थिति के लिए किसी को दोष नहीं देना चाहते। दरअसल, मोहनलाल के सिडनी न जा पाने के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। हालांकि, उन्होंने अपने फैंस से एक वादा भी किया है।
मोहनलाल को किस बात का हुआ दुख
मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने इस साल अमेरिका, जर्मनी, यूके और आयरलैंड में शो किए थे और सिडनी वाले इवेंट का प्लान भी बहुत अच्छे कॉन्सेप्ट के साथ बनाई गई थी। मोहनलाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं आपसे सिंगापुर से बात कर रहा हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि अपना दुख कैसे जाहिर करूं। मैं बहुत दुखद स्थिति में हूं। फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए मुझे लगभग 50 साल हो चुके हैं। शायद मैं भारत का ऐसा एक्टर हूं, जिसने सबसे ज्यादा शो किए हैं। मेरे साथ केएस चित्रा समेत सभी लोग वहां मौजूद हैं, लेकिन पता नहीं कैसे ऐसे हो गया। जिंदगी में पहली बार मुझे वीजा नहीं मिला। मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ। यह कोई टेक्निकल या क्लर्क की गलती हो सकती है या फिर AI से जुड़ी कोई समस्या। मैं इसकी ज्यादा डिटेल में नहीं जा रहा हूं कि असल में क्या हुआ है।’
मोहनलाल ने जताया अफसोस
सिडनी शो कैंसिल होनी की जिम्मेदारी लेते हुए सुपरस्टार ने कहा, ‘मैं सारी गलती खुद पर ले रहा हूं। मैं आपको बता रहा हूं कि यह मेरी गलती है। मुझे इसके लिए बहुत अफसोस है।’ मोहनलाल ने कहा कि आयोजकों और उनकी टीम ने इस इवेंट को मुमकिन बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी। बाकी सब लोग भी वहां मौजूद थे। इसे मुमकिन बनाने के लिए हर किसी ने खासकर ‘कायल इवेंट्स’ के विमल और उनकी टीम ने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की। हम सबने अपनी पूरी कोशिश की।’
मोहनलाल ने फैंस से क्यों मांगी माफी
जो लोग शो देखने के लिए दूर-दूर से आए थे उनसे माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘आप में से हर एक व्यक्ति, जो दूर से गाड़ी चलाकर यह शो देखने आया। मैं उन सभी से दिल से माफी मांगता हूं।’ उन्होंने वादा किया कि टीम सिडनी वापस आएगी और एक शो आयोजित करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि हम उसी टीम के साथ वापस आएंगे और आपके सामने एक शानदार शो करेंगे। मुझे बहुत अफसोस है। आप में से हर एक से मैं दिल से माफी मांगता हूं। सच में अफसोस है और मैं बेबस हूं। प्लीज मेरी माफी स्वीकार करें।’
ये भी पढ़ें – मोहनलाल के फैंस के लिए खुशखबरी! थिएटर्स के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘दृश्यम 3’, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.