अमेरिका में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग मेजर क्रिकेट लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई की सुबह ओकलैंड के स्टेडियम में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम की टीम के बीच में खेला गया जिसका अंत काफी रोमांचक देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में 165 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 19 ओवर्स में 151 रन बना लिए थे और आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 14 रन बनाने थे, लेकिन वह सिर्फ 12 रन ही बनाने में कामयाब हो सके और उनको एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार मेजर लीग क्रिकेट के खिताब को भी अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर का कुछ ऐसा रहा रोमांच
एमएलसी फाइनल के आखिरी ओवर के रोमांच को लेकर बात की जाए तो उसमें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी शैडली वैन शल्कविक को दी गई तो वहीं वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से ओबस पिएनार और लाहिरु मिलन्था बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसमें पहली गेंद पर पिएनार ने एक्सट्रा कवर की तरफ शॉट खेलते हुए 6 रनों के लिए पहुंचा दिया। जिससे अब वाशिंगटन फ्रीडम को 5 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 8 रन और बनाने थे। दूसरी गेंद पर शल्कविक ने पिएनार को बोल्ड कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। अब बल्लेबाजी करने उतरे इयान हॉलैंड भी गोल्डन डक पर आउट हो गए, जिससे वाशिंगटन फ्रीडम को आखिरी बची तीन गेंदों में जीत के लिए अभी भी 8 रन बनाने थे। चौथी गेंद जिसे लॉकी फर्ग्युसन ने खेला उसमें उन्होंने प्वाइंट बाउंड्री की तरफ शॉट खेलने के साथ उसे चौके के लिए पहुंचा दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर सिर्फ एक रन आया जिसके बाद आखिरी बॉल पर जीत के लिए तीन रन और बनाने थे लेकिन लाहिरु मिलन्था एक रन ही बनाने में कामयाब हो सके और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने मुकाबला एक रन से अपने नाम कर लिया।
नरेन और होल्डर की गेंदबाजी से मुकाबला बना रोमांचक
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम के लिए इस छोटे टारगेट का बचाव करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था, लेकिन उनकी तरफ से गेंदबाजी में सुनील नरेन और कप्तान जेसन होल्डर का कमाल देखने को मिला जिसमें दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए। नरेन इस मैच बल्ले से तो कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 13 रन दिए और स्टीव स्मिथ के अलावा रचिन रवींद्र और मिचेल ओवेन के पवेलियन भेजने में अहम भूमिका अदा की। वहीं जेसन होल्डर ने इस मुकाबले में अपने 400 टी20 विकेट भी पूरे किए जिसमें वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें
लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स वनडे में कैसा है पिच का मिजाज, टॉस की रहने वाली है काफी अहम भूमिका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.