किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Midwest Energy Ltd Record date)
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने 25 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होगा। बता दें, कंपनी ने आज शनिवार को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है।
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Midwest Energy Ltd Share performance)
शुक्रवार को Midwest Energy Ltd के शेयर बीएसई में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3589.15 रुपये के स्तर पर था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 92 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 5900 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1824.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5325 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस दौरान स्टॉक का दाम 5538 प्रतिशत बढ़ा है। 3 साल में निवेशकों का फायदा 10782 प्रतिशत का हो चला है। बता दें, 5 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 21263 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है।
यह एक बैट्री बनाने वाली कंपनी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.