बांग्लादेश की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 13 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच से पहले बांग्लादेश की टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म अप मैच खेल रही है। इस मैच के पहले दिन बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोरी रोचिचिओली ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।
109 रन बनाकर नाबाद लौटे मेहदी हसन मिराज
वॉर्म अप मैच का पहला दिन दोनों टीमों के लिए मिलाजुला रहा है। बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बांग्लादेशी टीम एक छोर से लगातार विकेट गंवा रही थी। वहीं दूसरी तरफ नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए मेहदी हसन मिराज ने डटकर बल्लेबाजी की। उन्होंने लोअर ऑर्डर बैट्समैन के साथ मिलकर कुछ अहम पार्टनरशिप की और पहली पारी में टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। मिराज ने इस मैच में 141 गेंदों पर नाबाद 109 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए।
सौम्य सरकार और शांतो नहीं खेल पाए बड़ी पारी
मिराज ने इस मैच के पहले दिन सौम्य सरकार के साथ मिलकर 48 रन की साझेदारी की। वहीं अंतिम विकेट के लिए उन्होंने खालिद अहमद के साथ मिलकर 69 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। बता दें कि लंबे समय के बाद सौम्य सरकार की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। लेकिन वह प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शादमान इस्लाम ने 31 और शांतो ने 37 रन की पारी खेली। चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले लिटन दास को इस मैच में मौका नहीं मिला।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने झटके 6 विकेट
बॉलिंग की बात करें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 28 साल के गेंदबाज कोरी रोचिचिओली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस पारी में 24 ओवर बॉलिंग की और वहां 83 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। दिन का खेल खत्म होने तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। कैंपबेल केलावे इस पारी में खाता भी नहीं खोल पाए, वहीं सैम कोंस्टास सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। CAXI की तरफ से कर्टिस पैटरसन 26 और जोश फिलिप 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
यह भी पढ़ें
भारत के मिशन श्रीलंका का आगाज, टीवी और मोबाइल पर कैसे और कितने बजे से देख पाएंगे LIVE प्रैक्टिस मैच
टेस्ट सीरीज के लिए हो गया टीम का ऐलान, धाकड़ बल्लेबाज इंजरी से हुआ बाहर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.