एक्स पर कांवड़ियों का वीडियो शेयर कर भड़की कुनिका
कुनिका सदानंद हमेशा ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में हाल ही में पत्रकार विजेता सिंह के एक शेयर किए गए वीडियो को अपने X ट्विटर आउंट पर री-शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ कांवड़िए पुलिस की जीप में बैठे दो लोगों को उतारकर बुरी तरह पीटते और कपड़े फाड़ते नजर आए। ये कावाड़ियां पुलिस की जीप से उतारे गए दो लोगों को जंगल में दौड़ाते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ये भी दावा किया जा रहा है कि कांवड़ियों ने पुलिस वालों को भी पीटा। वहीं, पुलिस के मुताबिक, मामला दो कांवड़ियों के बीच आपसी झड़प का था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। वीडियो में एक शख्स जंगल में भागते आदमी को डंडों से पीटता हुआ भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में वो गालियां भी देते नजर आ रहे हैं।
कुनिका सदानंद ने पुलिस पर उठाए सवाल
कुनिका सदानंद ने इस वीडियो को अपने X अकाउंट पर री-शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने हिंदुत्व एजेंडा और हिंदू वोट बैंक की वजह से वो (पुलिस) उन्हें (कांवड़िए) कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने दस दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। बहुत ही शर्मनाक बात है। पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया?’ कुनिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहो हैं। वहीं, इस पर कमेंट कर ज्यादातर लोग कुनिका की बात पर अपनी सहमति जताते दिख रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.