मारुति सुजुकी Jimny EV लाने की तैयारी कर रही है। इसके हेविली कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप को बर्फीली वादियों में कोल्ड-वेदर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका डिजाइन मौजूदा जिम्नी से काफी मिलता-जुलता है।
मौजूदा जिम्नी से काफी मिलता-जुलता प्रोटोटाइप
दिखने में सुजुकी जिम्नी ईवी प्रोटोटाइप मौजूदा जिम्नी से काफी मिलता-जुलता है। बॉक्सी बॉडी, छोटे ओवरहैंग, लगभग सीधी विंडस्क्रीन और अपराइट स्टांस, ये सभी चीजें मौजूदा जिम्नी में भी दिखाई देती हैं और अपकमिंग जिम्नी ईवी में भी इसकी झलक मिल रही है। जिम्नी ईवी टेस्ट मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव सामने की तरफ देखा जा सकता है, जहां ग्रिल का हिस्सा काफी हद तक खाली है, जो इलेक्ट्रिक वीइकल्स में नॉर्मल क्योंकि इनमें इंजन को ठंडा रखने के लिए बड़े एयर इनटेक की जरूरत नहीं होती। फ्रंट में ऊपर की तरफ स्लिम हॉरिजॉन्टल लाइटिंग एलिमेंट दिखाई दे रहे हैं, और फ्रंट बंपर में नीचे की तरफ होल्स भी हैं, जो बैटरी और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स को ठंडा रखने के लिए हो सकते हैं।
सॉलिड फ्रंट एक्सल का इस्तेमाल
सुजुकी जिम्नी ईवी की स्पाई शॉट्स को देख कर कहा जा सकता है कि प्रोटोटाइप में सॉलिड फ्रंट एक्सल का इस्तेमाल किया गया है। यह एक बड़ी जानकारी है क्योंकि कॉम्पैक्ट सेगमेंट की ज्यादातर इलेक्ट्रिक एसयूवी में इंडिपेंडेंट सस्पेंशन होता है, जो कंफर्टेबल राइड और सिटी यूज को ऑफ-रोड परफॉर्मेंस से अधिक प्रायोरिटी देता है। अगर प्रोडक्शन वर्जन में सॉलिड एक्सल ऑफर होता है, तो जिम्नी ईवी को उबड़-खाबड़ इलाकों में अपने अधिकतर इलेक्ट्रिक कॉम्पेटिटर्स से एक कदम आगे रहेगी।
इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं
सुजुकी ने इलेक्ट्रिक जिम्नी के लिए किसी भी इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मौजूदा पेट्रोल मॉडल की बात करें, तो यह 1.5 लीटर का चार-सिलेंडर इंजन है, जो 104.8 हॉर्सपावर जेनरेट करता है, साथ ही इसमें 4WD सिस्टम और लो-रेंज ट्रांसफर केस भी है। यह देखना बाकी है कि क्या इलेक्ट्रिक मॉडल में भी इसी तरह का 4WD लेआउट होगा। यह ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ आ सकता है। सुजुकी की ई-विटारा में पहले से ही इलेक्ट्रिक AWD सिस्टम है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि क्या उस हार्डवेयर को जिम्नी के लिए ट्यून किया जाएगा या नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.