राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शनिवार को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 103 रनों की दमदार पारी खेली।
सूर्यवंशी ने अपनी 36वीं गेंद पर साकिब हुसैन (62 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक अपने नाम किया। इससे आगे उनका खुद का पिछले साल बनाया गया 35 गेंद का शतक और अप्रैल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिस गेल का 30 गेंद का शतक मौजूद है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद इस तरह आठ मैच में 10 अंक से राजस्थान रॉयल्स को हटाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम इतने ही अंक से चौथे नंबर पर खिसक गई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.