गर आप एक कंफर्टेबल 7 सीटर की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी अपनी प्रीमियम 7-सीटर MPV- Invicto को अपडेट करने की तैयारी में है।
मारुति, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ इसके कई कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी शेयर करती है और इनोवा हाइक्रॉस के फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि मारुति भी जल्द इन्विक्टो को अपडेट करेगी। भारत में इन्विक्टो को लॉन्च हुए करीब तीन साल हो चुके हैं और नए डिजाइन के साथ लेटेस्ट फीचर्स कंपनी की बिक्री को बढ़ावा दे सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी नई इन्विक्टो में क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।
नई स्क्रीन और ज्यादा टेक्नोलॉजी
हाल ही में सामने आए कुछ स्पाई फोटोज से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनोवा हाइक्रॉस के फेसलिफ्ट मॉडल में नया और बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जिसे नई टोयोटा हाइलक्स से लिया जा सकता है। इसके साथ बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। उम्मीद है कि ये दोनों अपग्रेड इन्विक्टो फेसलिफ्ट में भी देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा मारुति डिजाइन में भी कुछ बदलाव कर सकती है। अपडेटेड ग्रिल के साथ नए डिजाइन के हेडलैंप और टेललैंप मिलने की उम्मीद है। फीचर्स की बात क,रें तो इसमें Ottoman सीट्स, वेंटिलेटेड रियर सीट्स, Level 2 ADAS, 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम और रियर सीटों के लिए पावर्ड रिक्लाइन फंक्शन जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इन बदलावों के बाद इन्विक्टो का केबिन ज्यादा प्रीमियम और कंफर्टेबल हो सकता है।
पेट्रोल इंजन का भी मिल सकता है विकल्प
मौजूदा मारुति इन्विक्टो की सबसे बड़ी खासियत और कमी दोनों इसका पावरट्रेन है। यह फिलहाल केवल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। इसका फायदा बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के रूप में मिलता है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के मुकाबले ज्यादा हो जाती है। फेसलिफ्ट के साथ मारुति इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। इनोवा हाइक्रॉस में इस्तेमाल होने वाला यह इंजन 173 bhp की पावर और 209 Nm का टॉर्क देता है। अगर मारुति इसे इन्विक्टो में शामिल करती है, तो कंपनी को इसकी शुरुआती कीमत काफी कम रखने में मदद मिल सकती है।
2027 में हो सकती है लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने इन्विक्टो फेसलिफ्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि इसका अपडेटेड मॉडल 2027 के सेकेंड हाफ में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। अगर कंपनी इसमें पेट्रोल इंजन का ऑप्शन होती है, तो इन्विक्टो की कीमत पहले के मुकाबले ज्यादा कॉम्पेटिटिव हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इन्विक्टो फेसलिफ्ट की कीमत करीब 22 लाख रुपये से 35 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.