कॉम्पैक्ट SUV की लगातार मज़बूत मांग को देखते हुए Q1 FY2027 में 397,609 यूनिट्स की बिक्री और 24% की सालाना ग्रोथ का मारुति सुजुकी अपनी नई ब्रेजा के साथ इस सेगमेंट की तेजी का फायदा उठाना चाहेगी। मारुति सुजुकी की पहली कॉम्पैक्ट SUV, जो गुजरात प्लांट में बनती है।
कॉम्पैक्ट SUV की लगातार मज़बूत मांग को देखते हुए Q1 FY2027 में 397,609 यूनिट्स की बिक्री और 24% की सालाना ग्रोथ का मारुति सुजुकी अपनी नई ब्रेजा के साथ इस सेगमेंट की तेजी का फायदा उठाना चाहेगी। मारुति सुजुकी की पहली कॉम्पैक्ट SUV, जो गुजरात प्लांट में बनती है और मास-मार्केट मारुति एरिना सेल्स चैनल से बेची जाती है। ये कई मायनों में एक गेम-चेंजर रही है। शुरुआत में इसे विटारा ब्रेजा के तौर पर लॉन्चकिया गया था। इसने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट (4000mm से कम लंबाई वाली) में नई जान फूंकने का काम किया।
| मारुति ब्रेजा की सेल्स का सफर | |||
|---|---|---|---|
| फेसियल | यूनिट | चेंज % YoY | एक्सपोर्ट |
| FY2016 | 5,563 | – | 0 |
| FY2017 | 1,08,640 | – | 1,197 |
| FY2018 | 1,48,462 | 36.65% | 865 |
| FY2019 | 1,57,880 | 6.34% | 1,222 |
| FY2020 | 1,10,641 | -29.92% | 546 |
| FY2021 | 94,635 | -14.46% | 4,451 |
| FY2022 | 1,13,751 | 20.19% | 21,254 |
| FY2023 | 1,45,665 | 28.05% | 20,991 |
| FY2024 | 1,69,897 | 16.63% | 423 |
| FY2025 | 1,89,163 | 11.33% | 663 |
| FY2026 | 1,80,104 | -4.78% | 1,111 |
| FY2027* | 37,488 | -20.31% | 105 |
| Total | 14,61,889 | – | 52,828 |
| *अप्रैल-जून 2026 | |||
पुरानी मारुति ब्रेजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ब्रेजा में न्यू जेनरेशन K-सीरीज 1.5- डुअल जेट WT इंजन दिया है। ये स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये इंजन 103hp का पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीशियंसी भी बढ़ गई है। न्यू ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kp/l का माइलेज देगा। इसका CNG वैरिएंट 25.51 km/kg का माइलेज देता है।
इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। ये कैमरा बेहद हाईटेक और मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इस कैमरा को कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसे सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर तैयार किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। इस कैमरा की खास बात ये है कि कार के अंदर बैठकर ही कार के चारों तरफ के विजुअल स्क्रीन पर देख पाएंगे।
कार में पहली बार वायरलेस चार्जिंग डॉक भी दिया गया है। इस डॉक की मदद से आप वायरलेस स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर पाएंगे। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें ओवरहीट से बचने के लिए भी सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया गया है। इसमें मारुति के कई कनेक्टिंग फीचर्स भी मिलेंगे। जो इस कॉम्पैक्ट SUV को बेहद शानदार और एडवांस्ड बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8,25,900 रुपए से शुरू हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
