‘बिग बॉस 20’ में आए दिन कंटेस्टेंट कोई न कोई ऐसा खुलासा करते हैं जिन पर एक पल के लिए दर्शकों को विश्वास तक करना मुश्किल हो जाता है. अब भोजपुरी अभिनेता-सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने भी एक ऐसा ही दावा किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. रीति ने बताया है कि वो वड़ा पाव खाकर अपने दिन गुजारती हैं. ये कहते हुए रीति काफी इमोशनल हो गई थीं.
हालांकि रीति के पिता मनोज तिवारी की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत है. वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. आइए जानते हैं कि मनोज तिवारी आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं? जिनकी बेटी को कभी दिन में दो बार सिर्फ वड़ा पाव खाकर भूख मिटानी पड़ती है?
कितने अमीर हैं मनोज तिवारी?
मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. उनकी पहचान अभिनेता और सिंगर के अलावा सांसद रूप में भी हैं. मनोज तिवारी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं. साल 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनोज की टोटल नेटवर्थ 28 से 33 करोड़ रुपये के बीच है.
कई आलीशान घर और लग्जरी कार कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मनोज तिवारी के पास दिल्ली और मुम्बई के अलावा वाराणसी में भी लग्जरी और आलीशान घर है. वहीं उनके कार कलेक्शन पर नजर डालें तो मनोज के पास इनोवा, फॉर्च्यूनर, ऑडी और मर्सिडीज जैसी महंगी और कीमती गाड़ियां हैं. उनकी कमाई का जरिया फिल्में, गाने, एल्बम, सोशल मीडिया, स्टेज शो और राजनीति है.
रीति तिवारी का छलका दर्द
बता दें कि मनोज तिवारी की बेटी रीति ने जब बिग बॉस 20 के घर में एंट्री ली थी तो मनोज खुद अपनी बेटी को छोड़ने के लिए आए थे और बेटी को गले लगाकर उन्होंने बिग बॉस हाउस में भेजा था. तब लगा था कि पिता और बेटी का रिश्ता काफी मजबूत होगा, हालांकि अब रीति ने एक अलग ही कहानी बयां की है.
ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों का हीरो बना बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, कहानी प्रेम चोपड़ा की
बता दें कि रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी की बेटी हैं. जब मनोज और उनकी पहली पत्नी का तलाक हुआ था सके बाद रीति अपने पिता से साल में एक बार ही मिल पाती थी. रीति तिवारी ने बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि उन्हें पिता ने साफ कह दिया था कि वो उनके करियर में मदद नहीं करेंगे और उन्हें खुद के दम पर अपना नाम बनाना होगा.
रीति ने ये भी बताया कि उन्हें महीने के 20 से 25 हजार रुपये तक मिलते हैं, जिससे कभी-कभार उनका गुजारा बेहद मुश्किल हो जाता है. रीति कहती हैं कि कई बार उन्हें दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव तक खाना पड़ता है ताकि पैसे की बचत हो सके.
ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ी ‘राका’ ने रचा इतिहास, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल हुई अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.