यूपी के आजमगढ़ में पूजा-पाठ के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में घर के मालिक पर पंडितों से विवाद के बाद फायरिंग करने का आरोप है। गोली लगने से उसकी पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पंडित भी शामिल हैं। वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर कैद हो गया है। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है, वहीं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
क्या है पूरा मामला?
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूजा-पाठ के दौरान विवाद के बाद फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 2 साल पहले आरोपी अरविंद सिंह के भाई गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भाई की आत्मा की शांति के लिए परिवार में नारायणी बली पूजा कराने की बात हो रही थी लेकिन अरविंद इस पूजा के खिलाफ था। उसने पत्नी और मां से पूजा नहीं कराने को कहा था लेकिन इसके बावजूद घर पर पूजा रखी गई। घटना के समय अरविंद घर पर नहीं था।
घर में पूजा चल रही थी, पंडितों से आधार मांगने पर खूनी मंजर
आरोप है कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह ने पंडितों से आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और पत्नी से भी उसकी बहस हुई। इसके बाद अरविंद ने कथित तौर पर घर में रखी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से पत्नी बबिता सिंह, पंडित महेंद्र पाठक और पंडित अखिलेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
पूजा को लेकर पहले भी हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह के घर में उसकी पत्नी और मां ने सोमवार से ही पंडितों को बुलाकर पूजा-पाठ शुरू कराया था। आरोप है कि अरविंद ने सोमवार को ही पंडितों को अगले दिन घर न आने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद मंगलवार को पंडित पूजा-पाठ के लिए घर पहुंचे थे। शाम करीब 6 बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। घर में पूजा होते देख उसने सवाल किया और आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पुलिस ने घर को घेरा
घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही कैद हो गया। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग जैन और तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। अधिकारी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वहीं, फॉरेंसिक और पुलिस टीम घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।
खबर अपडेट हो रही है…
(रिपोर्ट- रवि प्रकाश सिंह)
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.