हाल ही में बिहार के जमुई में कोचिंग क्लास से लौटी एक नाबालिग छात्रा और छात्र से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज को शर्मसार कर दिया है। छात्रा से छेड़कानी के मामले में पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर करते हुए उसे धर दबोचा। अब, भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने एक वीडियो साझा करते हुए इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की है कि वे इस घटना को यूं ही जाने न दें, वह राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर उठाएं।
जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ पर बौखलाईं खुशबू पाटनी
खुशबू पटानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘भारत को एक महान देश बनना है। लेकिन क्या ये तब संभव है जब देश में महिलाओं का बिलकुल भी सम्मान न हो? आप सभी ने बिहार का मामला तो देखा ही होगा, जहां गमछा पहने एक युवक ने एक छात्र और छात्रा को परेशान किया। लड़की के प्राइवेट पार्ट को छुआ, उन्हें मारा और गंदी हरकत की। ये वो अनपढ़ और अज्ञानी लोग हैं, जो रोज की दिहाड़ी तक नहीं कमा पाते हैं। ये वही लोग हैं, जो हर वक्त नशे में धुत रहते हैं। ये वही जाहिल, अज्ञानी लोग हैं जिन्हें ये भी नहीं पता कि वे पैदा ही क्यों हुए हैं। बस किसी और के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं और उन्हें लगता है कि वे इस देश की रक्षा करेंगे।’
साथ चलने, समय बिताने में किसी को क्या परेशानी?
खुशबू पाटनी ने ये भी सवाल उठाया कि एक लड़का और लड़की अगर साथ घूमते हैं, सिर्फ दोस्ती निभाते हुए तो इससे आखिर किसी को क्या परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ये व्यवहार शायद मन में असुरक्षा की वजह बन सकता है। हो सकता है आरोपी ने अपने घर में महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते या हिंसा होते हुए देखा हो, जिसके चलते उसे लगता है कि वो जो कर रहा है वो ठीक है।
ये सिर्फ बिहार की बात नहीं
खुशबू पाटनी आगे कहती हैं- ‘ये सिर्फ बिहार का हाल नहीं है, दूसरे राज्यों में भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा का उल्लंघन होता आया है। हम सभी को इसे व्यक्तिगत रूप से लेना चाहिए और सवाल पूछने चाहिए। पूछना चाहिए कि अगर हमारे राज्य से सबसे ज्यादा IAS और IPS अधिकारी निकलते हैं तो हमारी कानून व्यवस्था और सिस्टम इतना क्यों बिगड़ा है? क्या हम सिर्फ सरकार को ही दोष देते रहेंगे? क्या हम कभी खुद से सवाल नहीं करेंगे? खुद को दोष नहीं देंगे? लोग सरकार बनाते हैं और सरकार लोगों को बनाती है, है ना? तो क्या हमें खुद पर भी नजर नहीं डालनी चाहिए?”
इन्हें सबक मिलना चाहिए- खुशबू पाटनी
खुशबू पाटनी आगे कहती हैं – ‘इन्हें ऐसा सबक मिलना चाहिए कि इनकी रूह तक कांप जाए और ये ऐसी हरकत दोबारा ना करें। मेरा संविधान मुझे पूरा हक देता है कि मैं जैसे रहना चाहती हूं वैसे रहूं। तुझसे पूछकर नहीं काटूंगी अपनी जिंदगी मेरे भाई। बच्चों से मत भिड़।’ बता दें, खुशबू पाटनी इससे पहले भी कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती आई हैं। पिछले दिनों खुशबू के एक बयान पर काफी बवाल भी मचा था। वहीं सितंबर 2025 में दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर में फायरिंग का भी मामला सामने आया था, जिसे खुशबू पाटनी के बयानों से जोड़कर देखा जा रहा था।
ये भी पढ़ेंः पूरे बॉलीवुड से वसूली की थी प्लानिंग, दिशा पाटनी मामले में बड़ा खुलासा; आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.