आज के दौर में जहां हर पढ़ा लिखा शख्स डेस्क जॉब की तलाश में है वहीं बेंगलुरु के एक शख्स ने पैसों और आराम से ज्यादा अपनी खुशियों की फिक्र की. हाथ में अच्छी जॉब होते हुए भी इस शख्स ने ड्राइविंग को अपना पेशन चुना और उबर में सेवाएं देनी शुरू कर दीं. अपनी कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले कुमार अब तक 23,600 से ज्यादा उबर राइड पूरी कर चुके हैं. उन्हें इस जॉब से जितना प्यार है उतना ही प्यार अपने शहर हैदराबाद से भी है. उनका ये प्यारा सा वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
MNC जॉब छोड़ कैब चला रहा ये शख्स
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उन लोगों को राहत की सांस दी है जो अपनी जॉब छोड़कर अपना पेशन फॉलो कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं हैदराबाद के कुमार की. कुमार नाम के इस शख्स ने अपनी डेस्क जॉब छोड़कर सिटी ड्राइविंग को अपना पेशा बनाया क्योंकि उन्हें ड्राइव करना और अलग अलग लोगों से मिलकर उनकी कहानियां जानने का शौक है. कुमार कहते हैं कि मैं अपने शहर को करीब से देखना चाहता हूं और यहां के लोगों को समझना चाहता हूं क्योंकि मैं खुद इसी शहर हैदराबाद से हूं.
2014 से अब तक पूरी की 23600 राइड
वीडियो में बताया गया कि कुमार ने बड़ी बड़ी MNC कंपनियों की जॉब को छोड़कर 2014 में उबर ड्राइविंग का पेशा चुना और वो अब तक 23600 राइड पूरी कर चुके हैं. कुमार का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, यूजर्स ने वीडियो को लेकर अलग अलग कमेंट्स भी किए हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो
यूजर्स बोले, पैसा मायने रखता है जॉब नहीं
वीडियो को chetnasingh___ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मेरे साथ भी सेम यही है, लेकिन मैं बाइक चलाता हूं. एक और यूजर ने लिखा…लेकिन इज्जत ज्यादा डेस्क जॉब में मिलती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जब पैसा आता है तो इंसान सब भूल जाता है, जॉब इज्जत सब.
यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.