मलाइका की नई महिंद्रा था रॉक्स की डिलीवरी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। वीडियो में नई SUV उनके घर पहुंचती दिखाई देती है। डिलीवरी के दौरान वो नई गाड़ी की पूजा करती दिख रही हैं। उन्होंने SUV की पूजा कर बुरी नजर से बचाने की पारंपरिक रस्म निभाई।
मलाइका की नई महिंद्रा था रॉक्स की डिलीवरी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। वीडियो में नई SUV उनके घर पहुंचती दिखाई देती है। डिलीवरी के दौरान वो नई गाड़ी की पूजा करती दिख रही हैं। उन्होंने SUV की पूजा कर बुरी नजर से बचाने की पारंपरिक रस्म निभाई। बता दें कि भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 12.39 लाख से 23.53 लाख रुपए तक हैं।
थार रॉक्स बेस वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
थार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है। इस ट्रिम में बहुत शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके सभी फीचर्स की डिटेल जानने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। वैसे, थार रॉक्स में तगड़े सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 162hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसमें एक एन्य डीजल ऑप्शन भी मिलता है। ये 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 152hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कता है। ये दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।
जहां तक थार रॉक्स के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक इसमें कैमरा बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। SUV के चारों व्हील पर डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, TCS, TPMS और ESP कुछ अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए महिंद्रा क्रॉल स्मार्ट असिस्ट (CSA) और इंटेली टर्न असिस्ट (ITA) के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से लॉक होने वाला रियर डिफरेंस भी दे रही है। कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स इसे काफी एडवांस्ड SUV बना देते हैं।
महिंद्रा थार और थार रॉक्स में अंतर
थार रॉक्स के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, रॉक्स में नया फ्रंट ग्रिल दिया है। रॉक्स के बेस वैरिएंट में भी C-शेप्ड LED DRLs और LED हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं। रॉक्स का साइड प्रोफाइल डायमंड कट एलॉय व्हील्स के नए डिजाइन से अलग हैं। इसके रनिंग बोर्ड लंबे और चौड़े हैं। रियर व्हील आर्च चौकोर हैं। रॉक्स के साथ रियर क्वार्टर ग्लास का जोड़ा जाना 3-डोर थार की तुलना में अलग बनाता है।
अपने बड़े डायमेंशन के साथ रॉक्स सड़क पर भी रॉक नजर आती है। जबिक रॉक्स 3-डोर थार मॉडल से लगभग 300mm लंबी होगी। हालांकि, रॉक्स स्टैंडर्ड थार से 443mm लंबी निकली। रॉक्स, थार की तुलना में चौड़ी, ऊंची और लंबे व्हीलबेस के साथ आती है। रॉक्स को कुल 7 रंग ऑप्शन में पेश किया गया है। जबकि थार को 5 कलर में खरीद सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो रॉक्स, 3-डोर मॉडल से काफी आगे है। रॉक्स में एक पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें और प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम शामिल हैं। रॉक्स में ट्विन 26.03cm डिजिटल स्क्रीन और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ एक बेहतर डिजिटल कॉकपिट है। रॉक्स में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सेफ्टी बढ़ाई गई है। इसके सभी वैरिएंट के लिए साइड और कर्टेन एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं। रॉक्स में 10 लेवल के साथ ADAS 2 भी दिया है।
महिंद्रा रॉक्स में एक डीजल और एक पेट्रोल ऑप्शन मिलता है, जबकि थार में दो डीजल और एक पेट्रोल ऑप्शन दिया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल में 3-डोर थार की तुलना में ज्यादा पावर और टॉर्क आउटपुट है। रॉक्स में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन तीन ट्यूनिंग स्टेट में उपलब्ध है। इसके आंकड़े 152 PS / 330 Nm, 162 PS / 330 Nm और 177 PS / 380 Nm 2.2 हैं। डीजल इंजन 152 PS / 330 Nm और 175 PS / 370 Nm डिलीवर करता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के ट्रांसमिशन विकल्प हैं।
3-डोर थार में 1.5-लीटर डीजल इंजन 118 PS और 300 Nm बनाता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। 2.2-लीटर डीजल इंजन 132 PS और 300 Nm देता है, जबकि 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 152 PS और 300 Nm देता है। इन दोनों इंजनों के लिए ट्रांसमिशन ऑप्शन रॉक्स के समान ही हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.