रूखे, बेजान बाल और कंघी करते ही गुच्छों में बालों का टूटना? यह समस्या हममें से ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में बालों को सॉफ्ट एंड शाइनी बनाने के लिए लोग बाजार के केमिकल-वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये बालों को कुछ समय के लिए स्मूथ बनाते तो हैं, लेकिन लंबे समय में उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप रेशमी, चमकदार और मजबूत बाल चाहते हैं, तो घर पर आप आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। घर पर बने नेचुरल कंडीशनर न केवल बालों को गहराई से पोषण देते हैं, बल्कि उन्हें टूटने से भी बचाते हैं। आइए जानते हैं घर पर आसानी से सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए होममेड कंडीशनर बनाने का तरीका।
एलोवेरा और नारियल तेल कंडीशनर
सामग्री
- फ्रेश एलोवेरा जेल: 4 बड़े चम्मच
- नारियल का तेल (या बादाम तेल): 1 बड़ा चम्मच
- शहद: 1 छोटा चम्मच
- गुलाब जल: 2 चम्मच
बनाने का तरीका
एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल निकालें। अब इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं। सभी सामग्रियों को तब तक अच्छे से फेंटें जब तक कि एक क्रीमी पेस्ट न बन जाए। इसके बाद इसमें हल्की खुशबू और ताजगी के लिए इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला लें। अब अपने बालों को किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें। बालों से पानी को पोंछ लें। अब इस कंडीशनर को बालों की जड़ों से थोड़ा छोड़कर, लंबाई और सिरों पर अच्छी तरह लगाएं। इसे 5 से 10 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें। अब बालों को ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
यह नुस्खा क्यों है इतना असरदार?
एलोवेरा: इसमें नेचुरल प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं, जो स्कैल्प की डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं और बालों को नेचुरल शाइन देते हैं।
नारियल तेल: यह बालों के शाफ्ट में गहराई तक जाकर उन्हें मजबूती देता है, जिससे कंघी करते समय बाल उलझते या टूटते नहीं हैं।
शहद: यह एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट होने के नाते, यह हवा से नमी खींचकर बालों में बंद कर देता है, जिससे रूखापन खत्म होता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.