इसे भी पढ़ें: BJP का Mission 2024: एक करोड़ Digital ट्रेंड कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य, 12 लाख जुड़े
इंडियन यूथ कांग्रेस दिल्ली के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि E20 पेट्रोल के आने से देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। महंगी गाड़ियां सड़कों पर ही खराब हो रही हैं। अगर हमें नितिन गडकरी को पैसे देने ही हैं, तो पेट्रोल कंपनियों के ज़रिए क्यों दें? हम आज यहां नितिन गडकरी को सीधे पैसे देने आए हैं। हमारा नारा है ‘E20, E20, नितिन गडकरी 420।’ इस मिलावटी पेट्रोल के लिए नितिन गडकरी ही ज़िम्मेदार हैं।
वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हाइड्रोजन, परिवहन उद्योग का भविष्य है और इसके ईंधन के रूप में उपयोग के लिए देश में 10 मार्गों पर परीक्षण किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि ये परीक्षण ग्रेटर नोएडा-दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-कोणार्क-पुरी, अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत, साहिबाबाद-फरीदाबाद-दिल्ली, पुणे-मुंबई, जमशेदपुर-कलिंगानगर, तिरुवनंतपुरम-कोच्चि, कोच्चि-एडापल्ली, जामनगर-अहमदाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर विशाखापत्तनम-बैयावरम मार्गों पर जारी हैं।
इसे भी पढ़ें: सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव में देरी पर भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
वह यहां ‘प्रवास 5.0’ और भारत प्रवास अवार्ड्स कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि हमारा मंत्रालय हाइड्रोजन परीक्षण के लिए 10 मार्गों पर एक पायलट (प्रायोगिक) परियोजना पर काम कर रहा है। मुझे यकीन है कि परिवहन उद्योग का भविष्य हाइड्रोजन है और भविष्य का ईंधन भी हाइड्रोजन ही है तथा हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.