शरीर में हो रही अलग-अलग तरह की समस्याओं को ब्लड प्रेशर के जरिए पता लगाया जा सकता है। ऐसे में डॉ. जेरेमी लंदन से जानिए ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका और क्या है 7-2-2 रूल।
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉ. जेरेमी लंदन वीडियो में इस बात पर जोर देते हैं कि कभी-कभार ब्लड प्रेशर चेक करना ही काफी नहीं है। इसके लिए दो जरूरी बातों का फॉलो करना चाहिए। पहला 7-2-2 रूल और कमर और लंबाई का अनुपात। डॉ. लंदन बताते हैं ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब तक कोई गंभीर समस्या न हो, तब तक इसका पता नहीं चलता। सिर्फ डॉक्टर के पास जाने पर एक बार चेक करवाना काफी नहीं है। वह कहते हैं कि ब्लड प्रेशर चेक करने का सबसे जरूरी स्टेप है घर पर ब्लड प्रेशर कफ रखना और अपना ब्लड प्रेशर चेक करना। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो किसी ऐसे दोस्त को ढूंढें जिसके पास ब्लड प्रेशर कफ हो और नियमित रूप से इसे चेक करें।
क्या है 7-2-2 रूल?
इस रूल का मतलब है कि सात दिनों तक, दिन में दो बार, दो बार रीडिंग लें। उन्हें रिकॉर्ड के लिए एक पेपर पर लिखएं और फिर औसत निकालें। इसके लिए बस 7 दिनों तक अपना ब्लड प्रेशर चेक करें ऐसा दिन में 2 बार सुबह और शाम को करें। हर दिन 2 बार रीडिंग लें। सभी रीडिंग का औसत निकालें।
कमर और लंबाई का अनुपात
डॉ. लंदन कहते है कि आप अपनी कमर और लंबाई का अनुपात पता करें। डॉक्टर कहते हैं कि वजन हमेशा आपकी सेहत का सही पैमाना नहीं होता असल में शरीर में फैट का हिस्सा मायने रखता है। इसीलिए वे लोगों को अपनी कमर और लंबाई का अनुपात चेक करने की सलाह देते हैं। इसके लिए नापने वाला टेप लें और ईमानदारी से यह देखें कि फैट कहां है और उसे नापें। आम तौर पर इसे नाभि के आस-पास नापा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यह नंबर 0.5 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
भारत और अमेरिका में हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित
डॉ. लंदन ने बताया कि 50 प्रतिशत अमेरिकियों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है और कई लोगों को तो इसका पता भी नहीं चलता। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, भारत में लगभग 20 करोड़ वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। लेकिन डॉ. लंदन का कहना है कि यह दिल से जुड़ी बीमारियों का एक ऐसा रिस्क फैक्टर है जिसे बदला या ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि सिर्फ साल में एक बार ली गई ब्लड प्रेशर रीडिंग पर निर्भर न रहें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.