किसी भी खास मौके पर अगर आप केक ऑर्डर करते हैं तो इस बार घर पर बनाएं। यहां सीखिए 4 मिनट में बनने वाला बिना अंडे का टेस्टी चॉकलेट टॉपिंग वाला केक। इस केक को बनाना बहुत आसान है और ये कम समय में बहुत टेस्टी बनकर तैयार हो जाता है।
चॉकलेट केक बनाने की सामग्री
6 बड़े चम्मच दही
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
6 बड़े चम्मच चीनी
1/2 कप गेहूं का आटा
1/4 कप कोको पाउडर
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
गनाश के लिए
1/3 कप पिघली हुई चॉकलेट
6 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
केक बनाने का तरीका
1) केक बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में दही और बेकिंग सोडा को एक साथ फेंट लें। इसे कुछ सेकंड के लिए ऐसे ही छोड़ दें जब तक कि यह हल्का, फूला हुआ और झागदार न हो जाए।
2) कुछ सेकेंड छोड़ने के बाद दही और सोड़ा के मिक्स में चीनी, तेल और दूध मिलाएं और तब तक फेंटें जब तक सब कुछ अच्छी तरह से मिल न जाए और चीनी घुलने न लगे।
3) अब गेहूं का आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को सीधे उसी कटोरे में छान लें। स्पैटुला या व्हिस्क का इस्तेमाल करके, मिक्स को धीरे-धीरे तब तक मिलाएं जब तक सूखी चीजें पूरी तरह से मिल न जाए और एक चिकना बैटर न बन जाए। ध्यान रहे कि आप इसे ज्यादा न मिलाएं।
4) तैयार बैटर को सपाट तले वाले माइक्रोवेव-सेफ बर्तन में डालें। रेगुलर हीटिंग मोड पर 3 से 4 मिनट तक माइक्रोवेव करें। 3 मिनट पर चेक करें कि बीच का हिस्सा नरम हो लेकिन सेट हो गया हो।
5) जब केक माइक्रोवेव में हो। तब फ्रेश क्रीम को गर्म करें और उसमें चॉकलेट डालकर तब तक मिलाएं जब तक वह पिघलकर एक चिकनी और चमकदार ग्लेज न बन जाए।
6) माइक्रोवेव से बाहर निकालने के तुरंत बाद केक पर अच्छी तरह से गर्म गनाश डालें ताकि यह गर्म केक के अंदर तक चला जाए। ऐसा करते समय थोड़ा सावधान रहें। परोसने से पहले इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।
टिप-केक बनाने के लिए सभी चीजों को सही माप में लें और बैटर को हल्के हाथों से कट एंड फोल्ड तरीके से मिलाएं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.