बेंगलुरु से ताल्लुक रखने वाले चक्रवर्ती ने शुरुआती पढ़ाई सुदर्शन विद्या मंदिर से की। इसके बाद उन्होंने जयनगर के विजया हाई स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने अपने प्री-यूनिवर्सिटी के दो साल बसवनगुड़ी के नेशनल कॉलेज से पूरे किए।
कौन हैं अनिल चक्रवर्ती
बेंगलुरु से ताल्लुक रखने वाले चक्रवर्ती ने शुरुआती पढ़ाई सुदर्शन विद्या मंदिर से की। इसके बाद उन्होंने जयनगर के विजया हाई स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने अपने प्री-यूनिवर्सिटी के दो साल बसवनगुड़ी के नेशनल कॉलेज से पूरे किए। यहीं से उनकी मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार हुई, जिसने आगे चलकर उन्हें दुनिया के दो प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में पढ़ाई करने की राह दिखाई।
बीएचयू से बीटेक
इसके बाद चक्रवर्ती ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IIT BHU) वाराणसी से कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान में स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
वर्तमान में हैं इस पद पर कार्यरत
वे फिलहाल एडोब के ग्राहक अनुभव प्रबंधन कारोबार और वैश्विक बिक्री परिचालन के अध्यक्ष हैं। चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एडोब से जुड़े थे। तब उन्हें कंपनी के ‘डिजिटल एक्सपीरियंस’ कारोबार का नेतृत्व करने के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त किया गया था। सितंबर 2020 में उन्होंने कंपनी के वैश्विक बिक्री परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली।
इसके तहत वह एडोब के रचनात्मकता और उत्पादकता समेत सभी उत्पादों के लिए बड़े कारोबारी ग्राहकों की सेवाओं का नेतृत्व कर रहे थे। एडोब में शामिल होने से पहले अनिल चक्रवर्ती ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2015 से 2020 तक वे एंटरप्राइज क्लाउड डेटा मैनेजमेंट की दिग्गज कंपनी इन्फॉर्मेटिका के सीईओ रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सिमेंटेक, वेरीसाइन और दुनिया की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में भी सीनियर पद पर काम किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.