महिंद्रा आने वाले सालों में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस कई नई एसयूवी लॉन्च करेगी। इन मॉडलों का मकसद बेहतर माइलेज, कम एमिशन और इलेक्ट्रिक वीइकल जैसा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देना होगा।
XUV 7XO Strong Hybrid
महिंद्रा XUV 7XO कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी बन सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का इंटरनल कोडनेम W613 है। इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। यह एसयूवी मौजूदा ICE (Internal Combustion Engine) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिससे इसमें हाइब्रिड सिस्टम इंटीग्रेट करा आसान होगा। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। यह सेटअप बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ जरूरत पड़ने पर केवल इलेक्ट्रिक पावर पर भी कुछ दूरी तय कर सकेगा।
XEV 9S Series Hybrid
महिंद्रा अपनी नई XEV 9S का सीरीज हाइब्रिड वर्जन भी तैयार कर रही है। इस टेक्नोलॉजी में एसयूवी हमेशा इलेक्ट्रिक मोटर से ही चलेगी, जबकि पेट्रोल इंजन का काम सिर्फ बैटरी को चार्ज करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.2-लीटर या 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन जनरेटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मॉडल के 2028 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।
XEV 9E Series Hybrid
महिंद्रा XEV 9E कूपे एसयूवी भी इसी रेंज-एक्सटेंडर (Series Hybrid) टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है। इसका इंटरनल कोडनेम W623 बताया जा रहा है। यह एसयूवी भी केवल इलेक्ट्रिक मोटर से चलेगी, जबकि छोटा पेट्रोल इंजन सिर्फ बिजली जेनरेट कर बैटरी चार्ज करेगा। हालांकि, INGLO प्लेटफॉर्म को मूल रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिवेलप किया गया है, इसलिए इसमें हाइब्रिड सिस्टम विकसित करना कंपनी के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। इसके भी 2028 तक बाजार में आने की उम्मीद है।
BE 6 Series Hybrid
महिंद्रा की पॉप्युलर इलेक्ट्रिक SUV BE 6 को भी सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा सकता है। इसमें भी पेट्रोल इंजन व्हील्स को पावर नहीं देगा, बल्कि केवल बैटरी चार्ज करने का काम करेगा। इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लंबे सफर के दौरान रेंज एंग्जायटी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। साथ ही ड्राइविंग एक्सपीरियंस पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसा शांत और स्मूद रहेगा। BE 6 Series Hybrid भी 2028 तक लॉन्च हो सकती है।
Vision S Strong Hybrid
महिंद्रा की अपकमिंग Vision S SUV नई NU_iQ मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और आगे आने वाले दूसरी पावरट्रेन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। Vision S का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक के साथ आ सकता है। यह सेटअप ट्रेडिशनल पेट्रोल एसयूवी के मुकाबले बेहतर माइलेज देगा। Vision S का प्रोडक्शन मॉडल 2027 में लॉन्च होने की संभावना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.