महाकालेश्वर भगवान की पांचवीं और भादौ माह की पहली सवारी 31 अगस्त, सोमवार को शाम 4 बजे निकलेगी। मंदिर के सभामंडप में पूजन-अर्चन के बाद बाबा महाकाल को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजित भगवान को सलामी देंगे। सवारी में घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड, भजन मंडली, झांझ मंडली और पुलिस बैंड शामिल रहेगा। रामघाट पर अभिषेक के बाद इन्हीं मार्गों से लौटेगी सवारी सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां मां क्षिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी वापस मंदिर के लिए रवाना होगी। वापसी का मार्ग:
रामानुजकोट → मोढ़ की धर्मशाला → कार्तिक चौक → खाती का मंदिर → सत्यनारायण मंदिर → ढाबा रोड → टंकी चौराहा → छत्री चौक → गोपाल मंदिर → पटनी बाजार → गुदरी बाजार → महाकाल मंदिर। फेसबुक और एलईडी से होगा लाइव प्रसारण महाकाल की सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। इसके अलावा सवारी के अंत में चलित रथ में लगी एलईडी के माध्यम से भी श्रद्धालु सवारी का प्रसारण देख सकेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.