चुटकुले दिमाग को हल्का कर देते हैं और आपके चेहरे पर हंसी ला सकते हैं। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, तो ये जोक्स पढ़कर खुद को खुश कर लीजिए। इन्हें शेयर करके अपने दोस्तों को भी हंसाइये।
पप्पू: सर चुपचाप खुजा कर वापस सो जाना चाहिए
टीचर: क्यों
पप्पू: सर अब आप रजनीकांत तो हो नहीं जो मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे
2. टीचर: बच्चों कोई ऐसा वाक्य सुनाओ, जिसमें उर्दू, हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी तीनो आती हो
पप्पू: इश्क़ दी गली विच No Entry
टीचर: बेहोश
3. टीचर: जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए
पप्पू: खड़ा हो गया
टीचर: तुम बेवकूफ हो?
पप्पू: नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं तो मुझे अच्छा नहीं लगा।
4. शिक्षक: छोटी मधुमक्खी तुम्हे क्या देती है ?
छात्र: शहद !
शिक्षक: काली बकरी?
छात्र: दूध– !
शिक्षक: और मोटी भैंस ?
छात्र: होमवर्क
दे थप्पड़ दे थप्पड़।
5. टीचर: 14 फलों के नाम बताओ
पप्पू: सेब, आम
टीचर: ये तो बस दो हैं, 14 पूछे थे
पप्पू: एक दर्जन केले
6. शिक्षक: बच्चो ये बताओ कि भगवान् राम
वनवास के लिए कितने बजे निकले थे ?
छात्र: सर 9:15 बजे
शिक्षक: ऐसा कैसे कह सकते हो ?
छात्र: सर “वनवास ” को उल्टा कर
के पढ़िए – सवा नव
शिक्षक उसके बाद राम कथा सुनाना चालू कर दिया है।
7. टीचर: 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो छात्र : सर प्रश्न पूछो..
टीचर: बताओ सबसे ज्यादा नकल कहां होती है?
छात्र: सर, व्हाट्सएप पर
टीचर: शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
8. पति पत्नी से
प्रिये, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
पत्नी: तो क्या मैं आपको नहीं करती?
मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूँ।
पति: लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो।
पत्नी: जानू आप ही तो मेरी दुनिया हो !
9. साहिब मेरी बीवी गुम हो गयी है मैं क्या करूँ?
पोस्ट मास्टर: अंधे यह पोस्ट ऑफिस है, पुलिस स्टेशन जा इधर क्यों आया है?
पति: माफ़ कीजियेगा साहिब, ख़ुशी के मारे समझ नहीं आ रहा किधर जाऊं!!
10. एक आदमी ने अपनी बीवी को सुनामी में आयी बाढ़ में खो दिया,
एक दिन समुन्दर किनारे दारु पीकर टुन खड़ा था..!
लहरें उसके पैरों को छू रही थी
अचानक वह बोल पड़ा….
देखो समुन्दर भाई ! अब तुम कितने भी
पैर पकड़ो, मैं अपनी बीवी को वापिस
लेने वाला नहीं हूँ तुम्हारी गलती थी अब तुम ही निपटो।
11. पति: कैसा खाना बनाया है तुमने, गोबर जैसा!
पत्नी: हे भगवान इस आदमी
ने हर चीज चख रखी है!!!
12. पत्नी कुछ भी कहें तो !
गर्दन को दो बार ऊपर से निचे करें यह सर्वश्रेष्ठ योग है
यह योग आपके खुशहाल जीवन की कुंजी है
नोट: गर्दन को कभी दाएं बाएं न घुमाये, यह जानलेवा हो सकता है।
13. मायके से पत्नी का फोन आया
पत्नी: आपके बिना जी नहीं लगता है
पति: अरे पगली Zee नहीं लगता तो,
Star और Sony लगा कर देख लिया कर, वो भी अच्छे चैनल है।
14. पति: आज सब्जी में नमक क्यों नहीं है?
पत्नी: वो क्या है ना, सब्जी थोड़ी जल गई थी।
पति: तो नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी: क्योंकि हमारे शास्त्र कहते हैं कि जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए!
15. पत्नी: आप बहुत भोले हैं
आपको कोई भी बेवकूफ बना देता है
पति: शुरुआत तो तेरे बाप ने की थी…!!
16. पत्नियां मायके जाकर पति को
रोज फोन क्यों करती है?
ताकि पतियों को याद रहे
मुसीबत टली नहीं है
फिर आने वाली है….!!!
17. यह बीवियां भी बहुत अजीब होती है…!
364 दिन पति को जीने नहीं देती
और 1 दिन करवा चौथ का व्रत कर मरने भी नहीं देती।
18. बीवी सुनो जी आज ऑफिस से जल्दी आ
जाना मूवी देखने चलेंगे
पति: नहीं आया तो !!!
बीवी: अगर टाइम से आये तो बीजेपी के चुनाव चिन्ह से स्वागत करुँगी।
और देर करी, तो फिर, कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से..!
और ज्यादा देर करी तो फिर…
केजरीवाल का चुनाव चिन्ह दरवाजे के पीछे रखा है…ध्यान रहे।
19. पति की 5 मिस कॉल हो तो..!
पत्नी सोचती है, पता नहीं
क्या हुआ होगा?
पत्नी की 5 मिस कॉल हो तो…!
पति सोचता है, पता नहीं
आज मेरे साथ क्या होगा?
20. पत्नी: सुनो जी ! आपको आरती याद है ना!
पति: हाँ ! वो “पतली सी”,
“काली आँखों वाली”
“सुन्दर सी” वही ना !
फिर क्या था ! पहले पति की पूजा…
फिर भगवान की…!!!
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.