टीवी सीरियल ‘सैराब’ के एक्टर रोहित चंदेल मुश्किलों में हैं. हाल ही में 16 साल की को-एक्ट्रेस ने रोहित पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच अब एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले रोहित के सपोर्ट में नजर आ रही है और एक पोस्ट शेयर कर खुलकर बात करती नजर आईं.
मदिराक्षी ने किया सपोर्ट
हाल ही में मदिराक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और लिखा, ‘मेरा मानना है कि किसी भी मामले में फैसला करने से पहले दोनों तरफ की बात को सुनना चाहिए. अभी हम सिर्फ एक तरह की बात सुन रहे है, इसीलिए हमें दूसरे तरफ से भी बोलने के लिए उन्हें मौका देना चाहिए. मैं आपके साथ हूं रोहित. सच को सामने आने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए.’
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई शिकायत
बता दें कि 16 साल की नाबालिक को-एक्ट्रेस ने रोहित पर पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए है. साथ ही बताया कि रोहित ने उन्हें दिसंबर 2025 से लेकर जुलाई 2026 तक फोन करके परेशान भी किया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें रोहित ने ये माना है कि वो उस लड़की से मिलने जाते थे. वहीं पुलिस ने उनपर पॉक्सो एक्ट, पीछा करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और चोट पहुंचाने के लिए धारा 115(2) के तहत के तहत शिकायत दर्ज कर ली है.
वहीं बात करें मदिराक्षी की, तो रोहित के साथ वो सीरियल ‘सैराब’ में नजर आ रही है, जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद हैं. इसके अलावा कई शोज में भी रोहित के परफॉमेंस को बहुत पसंद किया गया. हालांकि रोहित पर लगे आरोपों के बीच कई उनका समर्थन करते नजर आए, तो कई उन्हें ट्रोल करते दिखे.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.