सामंथा रूथ प्रभु की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ को दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने थिएटर्स में अपने पहले पांच दिन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसने देश और दुनियाभर में अच्छा परफॉर्म किया है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई की है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट भी देखी जा रही है, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. अपनी इमोशनल कहानी और सामंथा की बेहतरीन एक्टिंग की वजह से, फिल्म ने अब एक अहम ग्लोबल माइलस्टोन पार कर लिया है. चलिए यहां फिल्म के वर्ल्डवाइड 5 दिनों का कलेक्शन जानते हैं.
‘मा इंति बंगरम’ ने भारत में पांचवें दिन कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर्स में पांचवें दिन ‘मा इंति बंगरम’ ने भारत में 3.50 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. जबकि सोमवार को इसने 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म ने शुक्रवार को 5.35 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को कमाई बढ़कर 7.65 करोड़ रुपये हो गई और रविवार को ये 10.10 करोड़ रुपये के पीक पर पहुंच गई. वहीं फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में भारत में कुल 30.70 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि पांच दिनों के बाद इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 35.47 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें:-Peddi OTT Release: 400 करोड़ कमाने वाली राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ओटीटी पर कब और कहां आएगी? यहां जानें
वर्ल्डवाइड कितना हुआ ‘मा इंति बंगरम’ का कलेक्शन?
इस फिल्म ने विदेशों में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. सिर्फ़ पांचवें दिन, ‘मा इंति बंगरम’ ने इंटरनेशनल मार्केट से 1.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की. इससे फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई अब 15.85 करोड़ रुपये हो गई है. विदेशों में लगातार अच्छा परफॉर्म करने के चलते इसने ग्लोबली 51.32 करोड़ की कमाई कर ली है और इस तरह इसने अपने पहले हफ़्ते में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
वर्ल्डवाइड बनी साउथ की साल की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म
‘मा इंति बंगरम’ ने दुनियाभर में 51 करो़ से ज्यादा कमाई कर ली है. इसी के साथ ये साउथ की साल 2026 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने शारवानंद की नारी नारी नदुमा मुरारी की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई 38.74 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है. अब ये डकैत के 56.88 करोड़ को मात देने की ओर बढ़ रही है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.