‘मां इंति बंगारम’ ने कितने करोड़ से की शुरुआत?
सामंथा की नई रिलीज ‘मा इंटी बंगारम’ को दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसकी धुआंधार ओपनिंग हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित फ़िल्म ने भारत में पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. फ़िल्म ने यह कमाई 2,658 शो में की. टैक्स मिलाकर, भारत में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 6.20 करोड़ रुपये रहा.
‘मां इंति बंगारम’ ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘मां इंति बंगारम’ को विदेशों में भी दर्शकों ने पसंद किया है. इसी के साथ इसने ओवरसीज में ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं भारत और ओवरसीज की पहले दिन की कमाई मिलाकर इसने दुनियाभर में कुल 10.70 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.
‘मां इंति बंगारम’ ने तोड़ा तीन फिल्मों का रिकॉर्ड
नंदिनी निर्देशित सामंथा स्टारर फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ ने एक्ट्रेस की पिछली सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग वाली फ़िल्म ‘यशोदा’ के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2022 में आई उस डिस्टोपियन थ्रिलर फ़िल्म ने भारत में अपने पहले दिन 3.06 करोड़ (नेट) कमाए थे. इतना ही नहीं ‘मां इंति बंगारम’ ने अनुष्का शेट्टी की 2025 की फ़िल्म ‘घाटी’ की ओपनिंग कमाई (2 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. इसने रश्मिका मंदाना की 2025 की फ़िल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के 1.30 करोड़ को भी मात दे दी है.
इसने सामंथा और नंदिनी की 2019 की हिट फ़िल्म ‘ओ! बेबी’ की ओपनिंग कमाई (2.5 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. वीकेंड पास आ रहा है और फ़िल्म के बारे में लोगों की राय भी अच्छी है, इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फ़िल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में कितनी कमाई करती है.
मां इंति बंगाराम के बारे में
मां इंति बंगाराम का निर्देशन नंदिनी रेड्डी द्वारा किया गया है और इसे राज निदिमोरु ने क्रिएट किया है जबकि त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत सामंथा, राज और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में सामंथा के साथ गुलशन देवैया, दिगंत मनचले, गौतमी, श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविली और अन्य मुख्य भूमिका में हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.