UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.
बुलंदशहर में रास्ते में मिले पशु अवशेषों के मामले का खुर्जा नगर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि एक मरी हुई बकरी के अवशेष को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अचानक बोरा गिर गया, जिससे अवशेष सड़क पर फैल गए. घटना का वीडियो एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद तरह-तरह की भ्रांतियां फैलने लगी थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी घटना की जांच की और तथ्य सामने रखे. भ्रम दूर होने के बाद स्थानीय सामाजिक लोगों ने तत्परता और पारदर्शिता के लिए खुर्जा नगर पुलिस को सम्मानित भी किया.
आगरा: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, बड़ा हादसा टला
आगरा के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला प्लेटफॉर्म पर गिर गई. गनीमत रही कि उसकी जान बाल-बाल बच गई. बताया जा रहा है कि महिला का बच्चा पहले से ही ट्रेन में मौजूद था और वह प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गई. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे का क्षण कैद है। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.