लॉक अप 2 का फिनाले कुछ दिन में होने वाला है। लेकिन फिनाले से पहले विनर का नाम लीक हो गया है। जानें किसे बताया जा रहा शो का विनर।
किसका नाम आया बतौर विनर सामने
दरअसल, कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि टॉप 3 कंटेस्टेंट्स थे शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत। हालांकि जो शो की विनर हैं वह हैं शिवांगी जोशी। वहीं श्रेया फर्स्ट रनर अप हैं।
फैंस को फिनाले के रिजल्ट का इंतजार
हालांकि अभी तक इस बारे में ना तो मेकर्स और ना किसी कंटेस्टेंट की तरफ से कोई कन्फर्मेशन आया है। लेकिन देखते हैं कि आखिर विनर आखिर कौन बनता है।
खैर शो के लेटेस्ट एपसोड की बात करें तो इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के सीक्रेट रिवील करने को कहा ताकि खाने के लिए पैसे मिलें। मंगलवार के एपिसोड में शिवांगी, हर्षद चोपड़ा और श्रेया ने अपनी लाइफ के ऐसे राज खोले जिसे सुनकर सब हैरान हो गए थे।
शिवांगी के साथ ‘मामा जी’ ने की थी गलत हरकत
तीनों ने बताया कि कैसे बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। शिवांगी ने जहां बताया था कि उनकी मां का एक मुंहबोला भाई था जिसे वह मामा जी कहती थीं। बचपन में उन्होंने बॉम्बे जाने से पहले उन्हें गोद में बिठाया था और जब वह अनकम्फर्टेबल हुईं तो उन्होंने उस आदमी को धक्का दे दिया था। वहीं जब एक दिन उनके पैरेंट्स को इस बारे में पता चला था तो उन्होंने उस शख्स को बहुत मारा था।
हर्षद चोपड़ा ने बताया क्यों गे आदमी से लगता डर
इसके बाद हर्षद चोपड़ा बताते हैं कि क्यों वह गे आदमी से डरते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में एक आदमी, उनके पास आया जब वह सो रहे थे और उनके ऊपर खुद को रब करने लगा था। हर्षद ने फिर पैरेंट्स से भी रिक्वेस्ट की थी कि बच्चों के साथ कम्यूनिकेशन स्ट्रॉन्ग रखें ताकि वे आपके साथ सब शेयर कर पाएं।
श्रेया कालरा के साथ कजिन ने की थी गलत हरकत
वहीं श्रेया कालरा बताती हैं कि जब वह 13 साल की थीं तब उनके साथ उनके कजिन ने यौन शोषण किया था। श्रेया ने बताया कि वह जब नानी के घर जाती थीं तो सब कजिन साथ में सोते थे। उस दौरान उनके कजिन ने उनके साथ गलत हरकत की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.