एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के संघर्ष को याद करते हुए बताया कि उन्होंने परिवार को पालने के लिए कैंटीन में काम किया, लोगों के कपड़े सिले और यहां तक कि बर्तन भी धोए। उनके माता-पिता की आंखों में अपने बच्चों को भूखा न देख पाने की बेबसी साफ झलकती थी। शिवांगी ने इमोशनल होते हुए कहा कि आज वह अपने परिवार में कमाने वाली इकलौती सदस्य हैं और उन्होंने यह ठान रखा है कि वे अपनी जिंदगी में कभी भी उस बुरे दौर को दोबारा नहीं आने देंगी।
इसके अलावा शिवांगी ने शो में एक और बड़ा सीक्रेट शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां के मुंहबोले भाई यानी उनके एक मामजी ने उनके साथ गलत तरीके से छूने और किस करने की कोशिश की थी।
आपको बता दें कि शिवांगी जोशी ने साल 2013 में मात्र 16 साल की उम्र में टीवी शो खेलती है जिंदगी आंख मिचोली से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें असली पहचान राजन शाही के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘बेइंतहा’, ‘बेगुसराय’, ‘बालिका वधू 2’, ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ जैसे कई मशहूर शोज में काम किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.