Ram Kapoor on Harshad Chopra And Shivangi Joshi: ‘लॉकअप: सच या सजा’ इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे और कंटेस्टेंट्स के चौंकाने वाले खुलासों की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में राम कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं।
जी हां, राम कपूर ने शो के अंदर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘सीधी सी बात है, हर्षद शिवांगी को बहुत प्यार करता है, लेकिन चुपचाप। वो उस दिन शिवांगी के लिए रोया भी था। जिस दिन वो चिल्लाया और गुस्से में हाथ-वगैरह मारने लगा… वो सब क्या था?’ इस पर उनके साथ बैठे दूसरे कंटेस्टेंट लैला यानी वरुण यादव ने तुरंत सहमति जताते हुए कहा, ‘प्यार है।’
हर्षद शिवांगी के लिए खेल रहा- राम कपूर
इसके अलावा राम कपूर और वरुण यादव ने बात करते हुए कहा कि हर्षद शिवांगी के लिए खेल रहा है। अगर शिवांगी शो जीतती हैं तो वह खुद को शो से हटा लेगा।
हर्षद-शिवांगी को लेकर क्या बोले राम कपूर?
राम कपूर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे अपनी राय रखते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ये दोनों तरफ से नहीं है। शिवांगी जानती है कि हर्षद उससे प्यार करता है और वो इसका पूरा फायदा उठाती है। वो उसके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मैं इसके लिए हर्षद को ही दोषी मानूंगा।’
जब शिवांगी के बारे में हर्षद से पूछा था सवाल
कुछ समय पहले ही श्रेया कालरा ने हर्षद से शिवांगी को लेकर बात की थी। जब श्रेया ने एक्टर से पूछा कि क्या वो शिवांगी को पसंद करते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें कौन पसंद नहीं करेगा? हर्षद के इस जवाब से श्रेया दंग रह गईं। इसके अलावा जब शिल्पा शिंदे ने शिवांगी को हर्षद से दूर रहने को कहा, तब एक्ट्रेस भी बहुत रोई थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.