Lock Upp 2 Updates: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में ड्रामे और हंगामों का दौर लगातार जारी है। शो में जहां एक तरफ पामेला सेरेना और राम कपूर के बीच तीखी झड़प ने माहौल गर्म कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ 5 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले और विनर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है शो से जुड़ी बड़ी अपडेट्स।
पामेला और राम कपूर के बीच बढ़ा विवाद
नेटफ्लिक्स पर आने वाले पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों रोज नए खुलासे और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो में तब माहौल गर्मा गया जब पामेला सेरेना और वरुण यादव के बीच तीखी बहस हो गई और पामेला ने वरुण को ‘सेक्सिस्ट’ कह दिया। बात तब और बढ़ गई जब इस मामले में राम कपूर की एंट्री हुई। शो के सामने आए नए प्रोमो में राम, पामेला को यह कहते हुए नजर आते हैं कि महिलाओं को निशाना बनाना गलत है। इस पर पामेला उन्हें इग्नोर करती हैं और कहती हैं कि वह उन्हें नहीं सुन रही हैं। राम के पीछे-पीछे आने पर पामेला यहां तक कह देती हैं कि वह उन पर लगभग अटैक करने वाले थे। यह सब देखकर आकांक्षा चमोला भी बीच में आ जाती हैं और कहती हैं कि आप घर में किसी भी महिला को अनसेफ महसूस नहीं करवा सकते।
गौतमी कपूर ने राम कपूर के बर्ताव पर दी सफाई
इस पूरे विवाद के बीच शो के फैमिली वीक का एक पुराना वाकया भी चर्चा में आ गया है, जिसमें राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर घर के अंदर आई थीं। गौतमी ने कंटेस्टेंट्स से माफी मांगते हुए कहा था कि अगर राम ने कभी किसी को गलत तरीके से छुआ हो, गले लगाया हो या किस किया हो तो वह इसके लिए माफ करना। उन्होंने श्रेया कालरा से भी माफी मांगी और साफ किया कि राम एक टेडी बियर की तरह हैं जो गले मिलकर और किस करके अपने एक्सप्रेशन दिखाते हैं, उनका इरादा कभी गलत नहीं होता। घर के अंदर के इन तमाम बयानों और हरकतों ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है और दर्शक इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शो की बात करें तो ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। हालांकि फिनाले से पहले ही विनर का नाम सोशल मीडिया पर लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉप 3 फाइनलिस्ट्स में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत का नाम शामिल है। वहीं, वायरल हो रही कई पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस सीजन की ट्रॉफी शिवांगी जोशी के नाम होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.