प्राइम वीडियो पर आज मंगलवार को साउथ फिल्में चमक रही हैं। देशभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे आगे ये एक्शन फिल्म बनी हुई है। इस लसित में सिर्फ 2 हिंदी फिल्मों को जगह मिली हुई है। ये रही लिस्ट-
मगुदम
मगुदम एक तमिल एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जो एक ऐसी बाप बेटे की कहानी पास बेस्ड है जो अलग हैं। एक अमीर, पावरफुल पिता और उसका मीडिल क्लास बेटा। फिल्म प्राइम वीडियो पर आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। हालांकि इस फिल्म को IMDB पर सिर्फ 3.2 की रेटिंग मिली हुई है।
बबिता सिंह रिपोर्टिंग
हाल में प्राइम पर एक हिंदी फिल्म बबिता सिंह रिपोर्टिंग आई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जो परिवार और पुलिस की नौकरी में बीच फंसी है और अपने दोस्त के कातिल का पता लगाती है। फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को 6.3 की रेटिंग मिली हुई है।
रनर
एक इंग्लिश फिल्म रनर पसंद की जा रही है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी मारिया मार्टेन के इर्दगिर्द घूमती है। ये फिल्म आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
ड्रान टुगेदर
ड्रान टुगेदर ओरिजिनल स्पैनिश भाषा में बनाई गई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसे आप इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में देख सकते हैं। इस फिल्म को ऑस्कर पेद्राज़ा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।
देऊल बंद 2
देऊल बंद 2 नाम की एक मराठी फिल्म खबरों में बनी हुई है। ये एक भक्ति फिल्म है। ये एक परिवार की कहानी है जो कष्ट भोग रहे हैं फिर एक औरत को शक्तियां मिलती हैं। फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।
Rakkasapuradhol
Rakkasapuradhol नाम की एक कन्नड़ फिल्म ऑडियंस के बीच छाई हुई है। ये एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है जसे रवि सारंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राज बी शेट्टी नजर आ रहे हैं ये फिल्म आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही हैं।
मोंस्टर आइलैंड
एक जापानी फिल्म जिसे आप इंग्लिश में भी देख सकते हैं। इसका नाम है मोंस्टर आइलैंड। ये एक सर्वाइवल हॉरर फिल्म है जसी माइक ने डायरेक्ट किया है; ये फिल्म आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।
अरुलवान
तमिल फिल्म अरुलवान IMDB पर 8 से ऊपर की रेटिंग पाने वाली शानदार फिल्म है। इस फिल्म की कहानी आदिवासी लोगों और उनके अशिक्षित होने पर बेस्ड है। फिल्म की बाल कलाकार करुंजी इसकी जान है। ये फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।
Pallaburusu
एक तेलुगू फिल्म है Pallaburusu। एक हंसने और हंसाने वाली फिल्म है जिसे उदय चौहर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।
गवर्नर
मनोज बाजपाई की एक फिल्म प्राइम पर आई है गवर्नर। इस फिल्म की कहानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर A रमनन पर बेस्ड है। फिल्म फाइनेंसियल थ्रिलर पर बेस्ड है जो आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को IMDB पर 6.5 की रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म को थिएटर ऑडियंस ने बेशक उतना प्यार नहीं दिया था, लेकिन अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर छाई हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.