Lock Upp 2: रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में सेलेब्स ऐसे-ऐसे सीक्रेट्स रिवील कर रहे हैं कि लोग दंग रह जा रहे हैं। इस समय पामेला सेरेन ने नया खुलासा किया है।
पामेला सेरेना कैसे लगाती थीं क्रिकेट पर सट्टा?
जब पामेला से अपना सीक्रेट बताने के लिए कहा गया, तो स्क्रीन पर ‘मैच फिक्सिंग’ शब्द दिखाई दिया। ये शब्द पढ़ते ही पामेला बुरी तरह घबरा गईं। फिर उन्होंने बताया कि जब वो स्टूडेंट थीं तब उनका एक दोस्त था जो कई क्रिकेटर्स के संपर्क में था। उस दोस्त के जरिए ही उन्हें अंदर की खबर मिलती थी और वो इस खबर का इस्तेमाल करके सट्टा लगाती थीं।
पामेला सेरेना का सीक्रेट
पामेला ने कहा, ‘जब मैं स्टूडेंट थी, तो मेरा एक दोस्त था। वो कई क्रिकेटर्स के करीब था और उसे टिप्स मिलती थीं कि कौन जीतेगा, कौन स्कोर करेगा। ये जानकारी सीधे टीम से आती थी। लंदन में बुकीज होते हैं जहां आप जुआ खेल सकते हैं और सट्टा लगा सकते हैं। तो, मैंने अपने दोस्त से टिप्स लीं और फिर सट्टा लगाया। मैंने बहुत पैसे कमाए। लेकिन मुझे इस पर गर्व नहीं है।’ पामेला ने ये भी साफ किया कि लंदन में सट्टेबाजी गैरकानूनी नहीं है।
पामेला सेरेना को बात में हुआ अपनी गलती का एहसास
पामेला ने माना कि भले ही उस समय उन्हें इसमें मजा आता था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि पैसे कमाने का ये सही तरीका नहीं है। पामेला ने बताया कि तब वह स्टूडेंट थीं और सट्टेबाजी की ओर इसलिए आकर्षित हुईं क्योंकि आसानी से पैसे कमाने का लालच उन्हें लुभा रहा था।
कौन हैं पामेला सेरेना?
भारतीय माता-पिता के घर जन्मीं पामेला सेरेना ने अपने शुरुआती साल UK में बिताए और फिर साल 2012 में दुबई चली गईं। पामेला ‘मिस यूनिवर्स दुबई 2021’ और ‘मिस UAE वर्ल्ड 2022’ का खिताब जीत चुकी हैं। वो रियल एस्टेट सेक्टर में भी एक्टिव हैं और खबरों के अनुसार लंदन में एक प्रॉपर्टी बिजनेस संभालती हैं। पामेला नेटफ्लिक्स की रिएलिटी सीरीज ‘दुबई ब्लिंग’ में नजर आने के बाद फेमस हुईं और अब ‘लॉकअप 2’ में दिखाई दे रही हैं।
‘लॉकअप 2’ के बारे में
फराह खान और रितेश देशमुख इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वहं राम कपूर, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला और अन्य कलाकार बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। आप ये शो शनिवार से गुरुवार तक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें, दो हफ्तों में ये शो खत्म होने वाला है और विजेता को 1 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.