फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल लियोनल मेसी को भारी दुख का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें 68 साल की उम्र में उनके पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जॉर्ज मेसी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी मेसी अपने पिता की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित दिखाई दिए थे। मेसी को एक सफल फुटबॉल खिलाड़ी बनाने में उनके पिता जॉर्ज की काफी अहम भूमिका रही है, जिसमें उन्होंने लंबे समय तक अपने बेटे के एजेंट के तौर पर भी काम किया है।
पिता के संघर्ष के चलते मेसी बन पाए सफल फुटबॉल खिलाड़ी
लियोनल मेसी के लिए उनके पिता का निधन किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि उन्हें महान फुटबॉल खिलाड़ी बनाने में पिता जॉर्ज मेसी की काफी बड़ी भूमिका रही है। मेसी को बचपन में ग्रोथ हार्मोन की कमी थी जिसका उनको इलाज कराना पड़ा था। पिता जॉर्ज ने अपने बेटे के लिए जरूरी इलाज कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बचपन में मेसी न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज की यूथ टीम से खेलते थे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी ने बताया था कि उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन उन्होंने अपने पिता की हालत के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद उनके परिवार की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई कि जॉर्ज मेसी अभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
वर्ल्ड कप में अल्जीरिया के खिलाफ मैच में मेसी हुए थे भावुक
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की टीम लियोनल मेसी की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हुई थी, लेकिन खिताबी मैच में उन्हें स्पेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। लियोनल मेसी वर्ल्ड कप में अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में गोल करने के बाद काफी भावुक हो गए थे, जिसमें मैच के बाद उनसे रोने का कारण पूछा गया तो मेसी ने जवाब दिया था कि मेरे रोने का फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं है, मेरे पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे गुजरे हैं। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे नंबर पर थे, जिसमें वह सिर्फ किलियन एमबापे से पीछे थे।
ये भी पढ़ें
आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, एक राउंड रहते ही बने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.