गणेशोत्सव का आगाज चतुर्थी के दिन से हो गया है। ऐसे में अगर आपने घर पर गणपति विराजमान किए हैं तो आप उनके स्वरूप से 10 सीख जरूर लेनी चाहिए। ये सीख सफलता पाने में आपकी मदद कर सकती हैं।
1) बड़ा सिर
भगवान गणेश का सिर हाथी है इसलिए उनका माथा काफी बड़ा होता है। जिससे ये संकेत मिलता है कि बड़ा सोचें। इसलिए हमेशा बड़े सपने देखें, समझदारी से सोचें और हमेशा नया सीखते रहें।
2) बड़े कान
बप्पा के बड़े कान इस बात का प्रतीक है कि हमेशा बोलने से पहले ध्यान से सुनें। आपको समझना है कि हर व्यक्ति और हर अनुभव आपको कुछ न कुछ सिखा सकता है। इसलिए ध्यान से सुनें।
3) छोटी आंखें
कान और माथे से परे गणपति बप्पा के आंखें काफी छोटी होती हैं। जो संकेत देती हैं कि अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें और ध्यान भटकाने वाली चीजों को अपने रास्ते से न भटकने दें।
4) बड़ा पेट
गणेश जी का बड़ा पेट ब्रह्मांड के दुखों को समा लेने की क्षमता का प्रतीक है। यह हमें जीवन की बुराइयों को आत्मसात करके शांत रहने की सीख देता है। इससे जीवन के अच्छे और मुश्किल, दोनों तरह के पलों को धैर्य के साथ स्वीकार करना सीखें।
5) एक दांत
महाभारत को लिखते समय गणेश जी की कलम दो हिस्सों में टूट गई। जिसके बाद दर्द सहते हुए भी उन्होंने अपने एक दांत को तोड़कर उसे कलम की तरह इस्तेमाल किया और लिखना जारी रखा। ऐसे में गणेश जी का टूटा हुआ दांत हमें सिखाता है कि कुछ बड़ा और सार्थक हासिल करने के लिए, अपनी बुरी आदतों या बेकार की चीजों का त्याग करने में कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए।
6) छोटा मुंह
गणेश जी का छोटा मुंह यह बताता है कि ‘कम बोलें और ज्यादा काम करें।’ हमेशा आपको तभी बोलना चाहिए जब आपसे पूछा जाए और आपकी बात से किसी स्थिति में कोई फायदा हो क्योंकि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है।
7) सूंड
गणेश जी की सूंड यह सिखाती है कि जैसे आप हैं, वैसे ही रहें। आपके पास जो कुछ भी है, उसी से शुरुआत करें। अगर हम समझदारी और क्रिएटिविटी से अपने पास मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें, तो हम वो काम भी कर सकते हैं जो मुश्किल या नामुमकिन लगते हैं। इससे आपको सीखना चाहिए कि कैसे अपनी ताकत या मकसद को खोए बिना हालात के अनुसार आपको ढलना चाहिए।
8) चूहा सवारी
भगवान गणेश की मूषक सवारी से सीख मिलती है कि आप अपने बेचैन मन और इच्छाओं को खुद पर हावी होने देने के बजाय, उन पर काबू रखें।
9) मोदक
बप्पा के हाथ में मौजूद मोदक मिठाई का मलतब है कि असली इनाम धैर्य, अनुशासन, ज्ञान और कड़ी मेहनत से ही मिलते हैं।
10) कुल्हाड़ी
भगवान गणेश के हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी हमें सिखाती है कि किसी भी समस्या पर सटीक वार करें। अपने जीवन से डर, मोह और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने की हिम्मत रखें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.