पाकिस्तान के शेयर बाजार में 2 मार्च को बड़ी तबाही मच गई. वहां के मार्केट में एक दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का केएसई-100 इंडेक्स पूरी तरह क्रैश हो गया. यह सूचकांक 16 हजार 89 अंक टूटकर नीचे आ गिरा. यह पाकिस्तान शेयर बाजार के इतिहास की सबसे भयानक गिरावट है.
पाकिस्तान शेयर बाजार में 16000 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई. (फाइल फोटो)
इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट से हाहाकार
सोमवार का दिन पाकिस्तान के शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ. शुरुआती कारोबार में ही इंडेक्स में बहुत भारी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआत में ही इंडेक्स 12 हजार 334 अंक यानी 7.34 प्रतिशत गिर गया था. दिन ढलते-ढलते यह गिरावट 16 हजार 89 अंक के पार पहुंच गई. यह पाकिस्तान के शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा और भयानक क्रैश है. इस ऐतिहासिक गिरावट से मार्केट में बहुत भयंकर पैनिक फैल गया है.
जियो-पॉलिटिकल टेंशन ने डुबोया मार्केट
शेयर बाजार में इस भारी तबाही के पीछे जियो-पॉलिटिकल टेंशन को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. कैपिटल इन्वेस्टमेंट्स के फाइनेंशियल एनालिस्ट कौकब फरशोरी ने इस पर बहुत अहम बात कही. कौकब फरशोरी ने कहा, ‘इस रीजन में अनिश्चित जियो-पॉलिटिकल स्थिति के कारण यह भारी गिरावट आई है’. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे महायुद्ध का असर ग्लोबल मार्केट पर पड़ रहा है. इसी अनिश्चितता के डर से निवेशकों ने बाजार से अपना पैसा बहुत तेजी से निकाल लिया.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.