रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों खुशियों वाला ट्रैक देखने को मिल रहा है. क्योंकि, काफी लंबे इंतजार के बाद अब प्रार्थना मां बन चुकी है. ऐसे में परिवार के सभी लोग खुशी में झूमते हुए और जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इधर, अनुपमा के जन्मदिन को लेकर परी काफी एक्साइटेड नजर आती है, वो एक साड़ी लाई होती है, जिसे राही को दिखाती है.
वहीं, राही भी अपनी मां के लिए एक हैंडमेड कार्ड बनाती है. इतना ही नहीं राही कहती है कि प्रेम भी अनुपमा के लिए स्पेशल सरप्राइज की प्लानिंग कर रहा है. कोठारी परिवार का बिजनेस में बहुत लॉस हुआ है, उसके बाद भी सभी अनुपमा का जन्मदिन मनाने के लिए एक्साइटेड हैं.
अनुपमा सोई रहती है तो वो सपने में अनुज को देखती है. अनुज उसे जन्मदिन की बधाई देता है. उसके बाद अनुपमा की नींद खुल जाती है. इसी बीच अनुपमा को पता चलता है कि प्रार्थना को लेकर अंश अस्पताल गया है. अनुपमा अस्पताल पहुंचती है और अंश को समझाती है.
प्रार्थना की बेटी को देख खुशी से झूमा परिवार
अनुपमा से अंश कहता है कि वो प्रार्थना को दर्द में नहीं देख पा रहा है. अनुपमा कहती है कि बहुत अच्छी बात है जो तुम लोग एक-दूसरे के दर्द को समझते हो. डॉक्टर इसी बीच खुशखबरी सुनाती है कि प्रार्थना ने बेटी को जन्म दिया है. परिवार के लोग खुशी से झूम उठते हैं.
उसी बीच राही कहती है कि मम्मी के बर्थडे के मौके पर हमारे घर में लक्ष्मी आई है. ऐसे में सभी खुश हो जाते हैं, लेकिन वसुंधरा का यहां भी मुंह बना रहता है. वो अनुपमा से कहती है कि बेशक बच्ची का जन्म आपके बर्थडे के मौके पर हुआ है, लेकिन उसकी किस्मत आपके जैसी नहीं होनी चाहिए.
अनुपमा चुप हो जाती है और बच्ची की सलामती की दुआ करती दिखती है. उसके बाद सभी एक-एक कर बच्ची को खेलाते हैं. ऐसे में गौतम इमोशनल होकर बच्चे को देख रहा होता है. तब ही अंश उसे अपनी बेटी को देता है. लेकिन, उसके गोद में जाते ही बच्ची रोने लगती है. इस पर वसुंधरा कहती है कि बच्ची ने पहचान लिया है कि उसका पिता कौन है.
ये भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ये फिल्म, OTT पर बनी लोगों की फेवरेट, ट्रेडिंग लिस्ट में मचा रही धमाल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.