पिछले सप्ताह भले ही सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दिखी थी, लेकिन इस सप्ताह दोनों धातुओं की कीमतों में तेज उछाल दिखने लगा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार सुबह सोने का भाव 2 फीसदी बढ़ गया. आज इसकी कीमत 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दिख रहा है, जबकि चांदी 2.52 लाख रुपये प्रति 10 किलोग्राम के भाव बिक रही है.
सोने और चांदी की कीमतों में आज उछाल दिख रहा है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी आज सोने और चांदी की कीमतों में सुबह-सुबह तेजी दिख रही है. सोने का भाव 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है तो चांदी का भाव 2,53,501 रुपये प्रति किलोग्राम दिख रहा है. कीमतों में उछाल की सबसे बड़ी वजह फेड रिजर्व की टिप्पणी और चीन के मार्केट में दिख रहे उतार-चढ़ाव को माना जा रहा है. पिछले सप्ताह सोने और चांदी में ज्यादा तेजी नहीं दिखी थी, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इस सप्ताह दोनों धातुओं में तेज उछाल का अनुमान है.
18 कैरेट सोने का कितना है भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर नजर डालें तो पता चलता है कि सोने के सभी स्तर पर कीमतों में तेजी से उछाल आया है. आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. इसी तरह, 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत भी बढ़कर 1,46,000 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर जा चुकी है. 18 कैरेट वाले सोने की कीमत भी बढ़ गई है. इसका भाव 1,19,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.