Sara Ali Khan Video: सारा अली खान इन दिनों ‘पति पत्नी और वो 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे। इस बीच, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सारा एंकर के एक सवाल पर हैरान होती नजर आ रही हैं।
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ये ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था जिसमें मेकर्स के साथ-साथ स्टार कास्ट भी पहुंची। इसी दौरान, सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो गया है।
एंकर के सवाल पर शॉक्ड हुईं सारा अली खान
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी पैपराजी द्वारा एक्ट्रेस के बैक शॉट लिए जाने पर तंज कसता नजर आ रहा है। इस आदमी को एवेंट का होस्ट बताया जा रहा है। वो कह रहा है कि कैसे वो अब हर सेलिब्रिटी को पीछे से पहचानने लगा है। उसने कहा कि आप लोगों ने वो वाली रील जरूर देखी होंगी जिसमें सेलिब्रिटी के बैक शॉट डालकर पूछते हैं कि पहचानो कौन।
ये सुनते ही सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह हैरान रह जाती हैं। रकुल कहती हैं- ‘ओ शिट…’, वहीं सारा शॉक्ड होते हुए इधर-उधर देखने लग जाती हैं। एंकर ने आगे कहा कि वो अब हर सेलिब्रिटी को पीछे से पहचानता है, आगे से पहचान पाए या नहीं लेकिन वो पीछे से जरूर पहचान लेगा।
सारा अली खान क्यों बोलीं- ‘ये क्या कहा रहा…’
ये सुनकर केदारनाथ एक्ट्रेस काफी हैरान दिखीं और अपने बगल में बैठे आयुष्मान खुराना को देखने लगती हैं। फिर वो एंकर के बेतुके बयान पर कहती हैं- ‘ये क्या बोल रहा है यार’। वो बड़बड़ाते हुए रकुल से भी कुछ कहती नजर आ रही हैं। इस दौरान, दोनों एक्ट्रेस हैरान थीं लेकिन मुस्कुरा भी रही थीं।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसपर नेटिजंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ‘मजाक एक तरफ, लेकिन ऐसी भद्दी टिप्पणी करना गलत बात है’। किसी ने ये भी लिखा कि ‘ऐसा बोलने के लिए हिम्मत चाहिए’।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.