वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं लेकिन हेल्दी डायट और रूटीन फॉलो करने के बाद भी अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको गर्मियों के मौसम में वजन बढ़ने के 5 ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं।
1) ठंडी चीजें ज्यादा खाना
गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से दिमाग भी हमेशा ठंडी मीठी चीजों को खाने की डिमांड करता है। आइसक्रीम में 300 कैलोरी होती हैं ऐसे में ये बिना पेट भरे ही कैलोरी की मात्रा बढ़ाने का काम करती हैं। कोल्ड ड्रिंक भी शरीर में फैट स्टोर करती हैं। इन दोनों चीजों की जगह आप ठंडी छाछ या बिना चीनी वाला आम पन्ना पी सकते हैं।
2) एक्सरसाइज बंद होना
गर्मियों के मौसम में एक्टिविटी कम हो जाती है जिसकी वजह से फैट ज्यादा बढ़ जाता है। एक्सरसाइज न करने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। अगर आप रोजाना रूटीन वाली डायट ले रहे हैं और कैलोरी बर्न नहीं कर रहे हैं तो वजन बढ़ेगा। कोशिश करें कि आप सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच कम से कम 30 मिनट की वॉक करने जाएं।
3) कम पानी पीना
गर्मी के मौसम में प्यास लगने और भूख लगने पर एक जैसा फील होता है। ऐसे में आप पानी की जगह खूब कैलोरी खा सकते हैं। डिहाईड्रेशन की वजह से मेटाबॉलिज्म 3 प्रतिशत तक कम हो जाता है। कोशिश करें कि दिनभर में 3 लीटर पानी रोज पिएं।
4) रात को देर से खाना
गर्मी में नींद की कमी से कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से भूख बढ़ जाती है। देर रात में खाना खाने से फैट शरीर में जमा होने लगता है। इसलिए राज में 8 बजे के बाद खाना बंद करें।
5) स्लो मेटाबॉलिज्म
गर्मियों में बॉडी ओवरहीट हो जाती है। इस हीट को मैनेज करने के लिए एनर्जी लगती है और खाना नहीं पचता। जिसकी वजह से फैट जमा होने लगता है। इस मौसम में ब्लोटिंग भी बहुत ज्यादा होती है जो स्लो मेटाबॉलिज्म का साइन है। इसलिए सुबह जीरा पानी पिएं और हल्का खाना खाएं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.