KKR vs PBKS Rain Chances: IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. एक तरफ पंजाब की टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी, दूसरी तरफ कोलकाता अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी. मगर यह रोमांचक भिड़ंत बारिश की भेंट चढ़ सकती है, क्योंकि आज कोलकाता में बारिश की संभावना है. साथ ही यह भी जान लीजिए कि मैच में बारिश आई तो विजेता का फैसला कैसे होगा?
कोलकाता बनाम पंजाब, वेदर रिपोर्ट
अगले 4-5 दिन कोलकाता का मौसम खुशनुमा रहने वाला है. मगर यह IPL फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. आज सोमवार को खासतौर पर मैच के समय आसमान में बिजली कड़क सकती है. रविवार को दोनों टीम बारिश के कारण अभ्यास नहीं कर पाई थीं. आज टॉस के समय 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है, वहीं मैच के दौरान 20 प्रतिशत. मैच के दौरान आसमान घने बादलों से घिरा रहेगा.
अगर बारिश आई, तो कैसे होगा विजेता का फैसला?
IPL 2026 के लीग स्टेज के किसी मैच में बारिश आ जाती है और समय पर मैच शुरू नहीं हो पाता है. ऐसे में समय बीतने के साथ ओवरों में कटौती होती रहती है और कम से कम 5-5 ओवरों के मैच करवाने की कोशिश की जाती है. अगर पांच-पांच ओवर का मैच भी नहीं हो पाता है तो मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाता है.
पॉइंट्स टेबल में कैसा है दोनों टीमों का हाल?
एक तरफ पंजाब किंग्स बहुत जबरदस्त लय में है, जो अपने दोनों मैच जीत चुकी है. पंजाब अभी पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. उसने पहले गुजरात टाइटंस को 3 विकेट और उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से धूल चटाई. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स टेबल में नौवें स्थान पर है, जिसे पहले मुंबई इंडियंस और फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने शिकस्त दी.
यह भी पढ़ें:
श्रेयस अय्यर की पंजाब के सामने KKR की चुनौती, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.