किआ इंडिया ने अपनी प्रीमियम SUV सिरोस का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज करने पर 526km चलेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.50 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच रखी गई है। कंपनी ने इसे बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम के साथ भी पेश किया है, जिसके तहत इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए है और ₹3.3 प्रति किलोमीटर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन EV और महिंद्रा XUV 3XO EV से होगा। इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू होगी। किआ सिरोस EV को 5 वैरिएंट- HTK, HTK+, HTX, HTX+ और X-Line में पेश किया गया है। छोटा बैटरी पैक शुरुआती तीन ट्रिम्स में मिलता है, जबकि बड़ा बैटरी पैक दूसरे ट्रिम (HTK+) से अवेलेबल है। कैरेंस क्लाविस के बाद दूसरी मास-मार्केट EV यह भारत में किआ का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक मॉडल है। कैरेंस क्लाविस के बाद यह ब्रांड की दूसरी मास-मार्केट EV है। कंपनी इसमें लाइफटाइम बैटरी वारंटी और एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम दे रही है, जो 3 साल बाद 80% तक की रीसेल वैल्यू का दावा करता है। बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस किआ सिरोस EV में 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं। ये दोनों बैटरी पैक किआ कैरेंस क्लेविस EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि, सिरोस EV साइज में छोटी होने के कारण ज्यादा रेंज देती है। चार्जिंग टाइम: 100kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 80% चार्ज कंपनी इलेक्ट्रिक SUV के साथ 7.4kW और 10.8kW के AC चार्जर ऑप्शन दे रही है। 7.4kW चार्जर से छोटी बैटरी को 10 से 100% चार्ज होने में 6 घंटे लगते हैं, जबकि बड़ी बैटरी 7 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। वहीं, 100kW DC फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर 51.4kWh की बैटरी को 10 से 80% तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। एक्सटीरियर डिजाइन: 17-इंच के अलॉय व्हील्स इसके पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल के मुकाबले एक्सटीरियर और इंटीरियर में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। केबिन फीचर्स: 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कार के अंदर ‘ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले’ मुख्य आकर्षण है। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5.0-इंच की अलग यूनिट शामिल है। सेफ्टी फीचर्स : लेवल-2 ADAS के साथ 6 एयरबैग स्टैंडर्ड सेफ्टी के लिए किआ सिरोस ईवी में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) भी है। इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.