भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) कभी लिट्टी चोखा बेचकर गुजारा किया करते थे. आलम ये था कि बचपन के दिनों में वो मिट्टी के घर में रहते थे. पिता परिवार चलाने के लिए चना मसाला बेचा करते थे. वहीं, खेसारी ने भैंस का दूध तक बेचा है और आज समा ऐसा है कि खेसारी लाल के नाम का सिक्का चलता है. उनकी इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है कि वो जिस फिल्म या गाने में होते हैं फैंस से उनको भरपूर प्यार मिलता है. ऐसे में आज आपको उनकी टॉप 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम कोई ना कोई रिकॉर्ड दर्ज है.
मेहंदी लगा के रखना
भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ खेसारी लाल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसके तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों हिट रहे हैं लेकिन पहली वाली को लोगों ने काफा प्यार दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो ये यूट्यूब पर ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भोजपुरी फिल्म है. इसे 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार, छोटे बजट के फिल्म सिनेमाघरों में 75 दिनों तक चली थी. बताया जाता है कि इसका बजट 2 करोड़ था और कमाई 17 करोड़ रही थी.
यह भी पढ़ें: 5 मिनट 32 सेकंड का वो रोमांटिक सॉन्ग, जिसका रेड लाइट पर आया था ख्याल, 15 मिनट हुआ था तैयार
दुल्हिन गंगा पार के
खेसारी लाल यादव की दूसरी ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में हैं. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिल्म का प्रीमियर करीब 110 थिएटरों में हुआ था और इसे बंपर ओपनिंग मिली थी. इस फिल्म का इतना क्रेज था कि मेकर्स ने इसे मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में भी 10 अगस्त, 2018 को रिलीज किया गया था. फिल्म में काजल राघवानी भी थीं, जिसके गाने भी हिट रहे थे.

संघर्ष
इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष’ का भी नाम शामिल है, जिसने भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों के नजरिए को भी बदल दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये था और इसकी कमाई 17 करोड़ रुपये थी. भोजपुरी सिनेमा में ये बड़ा रिकॉर्ड था. इसकी तरीफ बॉलीवुड तक में हुई थी. ये सिनेमाघरों में 50 हफ्तों तक टिकी रही थी.

यह भी पढ़ें: 1957 में आई नरगिस की वो फिल्म, जिसका अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड! मेकर्स को हुआ था 650% का प्रॉफिट
बलम जी लव यू
इसके साथ ही खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी की एक और फिल्म ‘बलम जी लव यू’ है, जिसे साल 2018 में रिलीज किया गया था. ये इस जोड़ी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 2 करोड़ था और कमाई 7 करोड़ रही थी.

कुली नंबर 1
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की एक और फिल्म ‘कुली नंबर 1’ साल 2019 में आई थी और छप्परफाड़ कमाई करके गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 1.75 करोड़ रहा था और इसका कमाई 5 करोड़ के करीब हुई थी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.