क्या बढ़ती उम्र में भी मन को जवान रखा जा सकता है? क्या सकारात्मक सोच सचमुच जीवन में फर्क ला सकती है? दुनिया की सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली प्रेरक पुस्तकों में शामिल ‘द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड’ के लेखक जोसेफ मर्फी का मानना है कि अवचेतन मन एक ऐसे खजाने की तरह है, जो व्यवहार, आत्मविश्वास और जीवन के अनुभवों को प्रभावित करता है। किताब में बताए गए मन की शक्ति के ऐसे ही तीन रहस्य पढ़िए। 1. मनुष्य मानसिक रूप से पहले बूढ़ा होता, शारीरिक रूप से बाद में क्या सीखें? जिज्ञासा, सीखने की इच्छा और भविष्य के लिए उत्साह बनाए रखने वाले लोग अक्सर अधिक संतुष्ट और सक्रिय रहते हैं। 2. आपका अवचेतन मन उन्हीं विचारों को मानता है, जो बार-बार सोचते हैं हमारा अवचेतन मन सही और गलत का फैसला नहीं करता। वह केवल उन विचारों को ही स्वीकार करता है, जिन्हें हम बार-बार दोहराते हैं। क्या सीखें? खुद को स्वस्थ, आत्मनिर्भर खुश देखकर सोचें। परिवार के साथ अच्छे समय, यात्रा, सेवा कार्य या किसी नए लक्ष्य की कल्पना करें। यह दृष्टिकोण आत्मविश्वास और जीवन के प्रति उत्साह बनाए रखने में मदद करेगा। 3. आप मन में जो चित्र बनाते हैं, जीवन उसी दिशा में आगे बढ़ता है अवचेतन मन कल्पना और वास्तविकता के बीच बहुत स्पष्ट अंतर नहीं करता है, इसलिए जीवन में सकारात्मक मानसिक चित्र महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्या सीखें? यदि आप रोज सोचते हैं, कि अब मेरी उम्र हो गई है, मैं कुछ नहीं कर सकता, तो मन उसी दिशा में काम करेगा। लेकिन यदि आप कहें- मैं आज भी सीख सकता हूं, सक्रिय रह सकता हूं, तो मन नई ऊर्जा पैदा करने लगता है।
मन के रहस्य
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.