पीसीओएस होने पर अचानक से महिलाओं का वेट बढ़ने लगता है। वहीं इस स्थिति में वजन घटाना मुश्किल लगता है। अगर आप भी इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप आराम से वेट लॉस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: PCOS Diet Plan: PCOS को कंट्रोल करेगा ये Superfood, महिलाएं अपनी Diet में आज से ही शामिल करें ये 5 चीजें
डाइट
वेट लॉस के लिए डाइट पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। पीसीओएस होने पर इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ जाता है, जिस कारण बीपी कंट्रोल करना मुश्किल होता है। वहीं हाई बीपी वेट लॉस की मुख्य वजह हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करने के लिए उच्च फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
फाइबर न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, बल्कि इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। वहीं इससे आपका वेट भी संतुलित बना रहता है।
वहीं फाइबर से अलग प्रोटीन से भरपूर चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। प्रोटीन लेने से तृप्ति की भावना बढ़ती है और फूड क्रेविंग कम होती है। इससे भी आपका वेट नहीं बढ़ता है।
एक्सरसाइज
पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर ज्यादा कैलोरी बर्न करने में सहायता करता है। इससे भी वेट लॉस में भी सहायता मिलती है। इससे खासकर कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट हार्मोनल इंबैलेंस करने में मदद मिलती है। ऐसे में पीसीओएस वाली महिलाओं को नियमित एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए।
नींद
वेट लॉस के लिए रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन अपना कंट्रोल खो देता है। जब नींद पूरी नहीं होती है तो यह हार्मोन बढ़ जाता है। जिससे आपको बार-बार भूख का एहसास होने लगता है। ऐसे में आप ओवरईटिंग करते हैं और आपको वजन बढ़ने लगता है।
नींद पूरी न लेने से इंसुलिन भी बाधित हो सकता है। जिससे PCOS की स्थिति गंभीर होने लगती है। इसलिए पीसीओएस में वेट कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है।
स्ट्रेस
वहीं वजन कम करने के लिए तनाव पर काबू पाना भी जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक तनाव, स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के स्त्राव को ट्रिगर करता है। वहीं बढ़े हुए कोर्टिसोल के लेवल से भूख बढ़ सकती है। वहीं आपकी मीठा खाने की लालसा भी ज्यादा हो सकती है। जिससे आप ओवरईटिंग करते हैं और आपको वेट बढ़ने लगता है। इसलिए इस स्थिति में वजन घटाने के लिए ज्यादा तनाव लेने से बचें।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.