कावासाकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 300 का 2027 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मोटरसाइकिल 350cc से कम सेगमेंट में देश की सबसे पसंदीदा सुपरस्पोर्ट बाइक्स में से एक रही है।
बाइक में सिर्फ एक कलर ऑप्शन
कंपनी ने 2027 निंजा 300 को नए जमाने के हिसाब से तैयार किया है। इससे बाइक की ताजगी बनी रहेगी और इसकी बिक्री में भी बढ़ोतरी होगी। इस बाइक को खरीदना ग्राहकों के लिए काफी आसान काम है। कंपनी ने इसमें कोई अलग-अलग वैरिएंट नहीं दिए हैं। इसके अलावा, खरीदने के लिए सिर्फ एक ही कलर ऑप्शन मिलता है। इसमें क्लासिक ‘लाइम ग्रीन’ रंग दिया गया है, जो भारत में इसकी शुरुआत से ही काफी मशहूर रहा है।
कितना बदला बाइक का लुक
इस बार बाइक के लुक में थोड़े बदलाव किए गए हैं। लाइम ग्रीन रंग के साथ सफेद और नीले रंग की पट्टियां दी गई हैं। ये पट्टियां बाइक की फेयरिंग से शुरू होकर पीछे की सीट तक जाती हैं। इन पट्टियों के ठीक ऊपर आपको बड़ा-बड़ा ‘निंजा’ लिखा हुआ दिखाई देगा। वहीं, नीचे की तरफ ‘300’ की ब्रांडिंग की गई है। अगर नए फीचर्स की बात करें तो इसमें केवल एक नया टायर पैटर्न दिया गया है। इसके अलावा, 2027 मॉडल पूरी तरह से पुराने मॉडल जैसा ही है।
ओवरऑल ज्यादा नहीं बदली बाइक
अगर इस बाइक की तुलना 2013 में पहली बार आई निंजा 300 से करें, तो इसमें कुछ खास बदलाव ही हुए हैं। पुराने हैलोजन हेडलाइट्स की जगह अब इसमें डुअल प्रोजेक्ट हेडलाइट्स दिए गए हैं। ये हेडलाइट्स निंजा ZX-6R से प्रेरित हैं और रात में बेहतर रोशनी देते हैं। हालांकि, इसके टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर्स अभी भी पुराने हैलोजन वाले ही रखे गए हैं। इसमें एनालॉग टैकोमीटर और डिजिटल स्पीडोमीटर का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो देखने में काफी बढ़िया लगता है।
पावरट्रेन में नहीं हुआ बदलाव
इंजन और पावर के मामले में यह बाइक पहले जैसी ही दमदार है। इसमें वही पुराना 296cc का पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 39bhp की पावर और 26.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच भी दिया गया है। बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS मिलता है। इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.