Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘करुप्पू’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज में एक दिन की देरी जरूर हुई, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला। रिलीज होते ही फिल्म ने शानदार ओपनिंग दर्ज की है और पहले ही दिन कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एक दिन देरी से रिलीज हुई ‘करुप्पू’
फिल्म ‘करुप्पू’ को पहले 14 मई 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसके शोज कैंसिल हो गए थे। इसके बाद फिल्म को 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। रिलीज के बाद से ही दर्शकों का फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘करुप्पू’ ने ओपनिंग डे पर करीब 14.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के लिए पहले दिन 4,891 शोज चलाए गए और करीब 46.9 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म को मैसिव हिट और फायर बता रहे हैं, जिसका सीधा फायदा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में देखने को मिला है।फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। कलेक्शन की बात करें तो तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तमिल भाषा में 11.75 करोड़ रुपये और तेलुगु में 2.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
बाकी फिल्मों पर भारी पड़ी ‘करुप्पू’
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज अन्य फिल्मों की तुलना में ‘करुप्पू’ का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा॰ रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘भूत बंगला’ ने 75 लाख रुपये, ‘अतिरडी’ ने 4.25 करोड़ रुपये, ‘राजा शिवाजी’ ने 1.45 करोड़ रुपये, ‘धुरंधर 2’ ने 0.25 करोड़ रुपये और ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में सूर्या की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है।
‘करुप्पू’ एक तमिल फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आर जे बालाजी ने किया है। फिल्म में तृषा कृष्णन भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी पुलिस सिस्टम, भ्रष्ट न्याय व्यवस्था और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों के शोषण पर आधारित है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.