Karan Aujla Concert: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला ने 3 मार्च को मुंबई में अपना पहला डे कॉन्सर्ट किया था जिसमें उनको लाइव गाते देखने के लिए हजारों फैंस पहुंचे। हालांकि, सोशल मीडिया की माने तो फैंस का एक्सपीरियंस कुछ खास नहीं रहा। लोगों ने खराब मैनेजमेंट की शिकायत की है। कुछ गर्मी के चलते बेहोश हो गए तो कुछ लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
सोशल मीडिया पर करण औजला के डे कॉन्सर्ट के बहुत से वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बहुत से फैंस ने वीडियो बनाते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और इसे ‘सबसे घटिया कॉन्सर्ट’ करार दिया है। अब फैंस की शिकायतों के बाद करण ने एक पोस्ट से बड़ा हिंट दिया है।
करण औजला मुंबई में दोबारा करेंगे कॉन्सर्ट?
करण औजला इस समय अपने P-Pop Culture World Tour पर हैं। जहां दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट धमाकेदार रहा, वही मुंबई में उनकी काफी आलोचना की जा रही है। कई फैंस ने इवेंट को लेकर निराशा जताई है। दरअसल, दिल्ली शो के बाद करण ने 3 मार्च को मुंबई में होली-थीम वाले दिन के कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्म किया था। बड़ी संख्या में फैंस होली मनाने और उनके कॉन्सर्ट को एंजॉय करने पहुंचे थे। हालांकि, फैंस का एक्सपीरियंस कुछ खास नहीं रहा।
फैंस की शिकायतें देखते हुए करण औजला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “मुंबई, मुझे लगता है हमें एक नाइट कॉन्सर्ट जोड़ना चाहिए। टीम इनोवेशन, आप लोग और भी दमदार वापसी करने वाले हैं ना?” हालांकि, सिंगर ने अभी तक मुंबई में दूसरे कॉन्सर्ट की डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन उनके हिंट ने फैंस में उत्साह जरूर भर दिया है।
करण औजला के कॉन्सर्ट से निराश फैंस
कुछ फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि स्प्रिंकलर केवल फैन जोन में ही उपलब्ध थे, VIP या जनरल एरिया में नहीं, जबकि कुछ लोगों ने दावा किया कि पानी खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी थी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि गर्मी और भीड़ के कारण कुछ फैंस बेहोश हो गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.